ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

कार्रवाई : अवैध धान भंडारण व परिवहन पर कार्रवाई...

Rajesh Soni

Thu, Jan 29, 2026

सूरजपुर. जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी की संयुक्त टीम ने प्रतापपुर के कदमपारा में शिवधर ओझा के घर के पास खड़े वाहन स्वराज माजदा क्रमांक सीजी 15 DX 6949 की जांच की, जिसमें 290 जूट बोरियों में लगभग 116 क्विंटल धान लोड पाया गया। जांच के दौरान धान का भंडारण एवं परिवहन अवैध पाया गया, जांच में यह भी सामने आया कि शिवधर ओझा के नाम पर धान विक्रय हेतु कोई भी टोकन जारी नहीं किया न कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। धान सहित वाहन को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने प्रतापपुर के ग्राम ढ़ोंढ़ा में जांच कार्रवाई की गई। जिसमें बसंत पिता रामप्रसाद के नाम पर तीसरे टोकन के अंतर्गत खरीदी कर भंडारित किए गए 350 बोरियों में कुल 145.60 क्विंटल धान को अवैध एवं अमानक पाया गया। मौके पर आवश्यक मानकों एवं नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर उक्त धान को जब्त किया गया। इसी क्रम में प्रतापपुर क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र रेवटी में कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार अनुपम पटेल का धान लाल बहादुर पटेल के ट्रैक्टर के माध्यम से रात्रि लगभग 8 बजे समिति परिसर में लाया गया। जांच के दौरान धान को अवैध रूप से खपाए जाने का प्रयास पाया गया, जिसके चलते नियमानुसार 50 बोरियों में भरे धान को जब्त किया गया। इसी क्रम में रात में जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने पलमा गांव के पास अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए दो पिकअप वाहनों को पकड़ा गया। जिसमें 60 एवं 70 बोरियों, कुल 130 बोरियों में लगभग 52 क्विंटल धान लोड पाया गया। मौके पर धान के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर धान को जब्त कर पुलिस चौकी चेंद्रा को सुपुर्द किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें