ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

अवैध धान : भंडारण एवं परिवहन पर कार्रवाई, पोल्ट्री फार्म व मंडी गोदाम सील..

Rajesh Soni

Fri, Jan 16, 2026

सूरजपुर. जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में तहसील प्रतापपुर के ग्राम चंदौरा में प्रदीप जायसवाल के पोल्ट्री फार्म में अवैध रूप से धान का भंडारण पाए जाने पर बड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पोल्ट्री फार्म परिसर से 500 बोरी धान, बाहर खड़े ट्रैक्टर से 130 बोरी धान तथा 28 गट्ठर खाली जूट बोरी बरामद की गई। अवैध भंडारण पाए जाने पर धान जब्त करते हुए पोल्ट्री फार्म को सील कर दिया गया। इसी तरह जेडी राइस मिल, शांतिनगर का भी भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में मिल परिसर से 2000 बोरी चावल एवं 550 बोरी धान तथा कृषि उपज मंडी समिति गोदाम में 3000 बोरी धान पाया गया। ऑनलाइन स्टॉक की तुलना में 15643 बोरी धान कम पाया गया। गंभीर अनियमितता को देखते हुए गोदाम को सील कर दिया गया तथा भौतिक सत्यापन में प्राप्त चावल एवं धान को जप्त किया गया। इसी तरह तीसरी कार्यवाही रामानुजनगर क्षेत्र में अवैध रूप से धान का परिवहन करते पाए जाने पर वाहन सहित लगभग 70 बोरी धान जप्त कर थाना रामानुजनगर में सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया। इस कार्रवाई में एसडीएम प्रतापपुर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, फूड इंस्पेक्टर, राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें