ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

अलर्ट : भारी बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट, हाइड्रो पावर प्लांट के डैम के सभी 13 गेट खोले गए...

Rajesh Soni

Sat, Jul 26, 2025

सूरजपुर. जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर एस. जयवर्धन ने प्रशासन को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीईओ जिला पंचायत, सभी एसडीएम, नगर पंचायतों के सीएमओ, ईई पीडब्ल्यूडी, ईई डब्ल्यूआरडी एवं एसडीओ ब्रिज को विशेष निगरानी रखने को कहा है। बीते कुछ दिनों से जिले में लगातार बारिश हो रही है, जिससे जल स्रोतों एवं बांधों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में फील्ड स्टाफ के साथ लगातार संपर्क में रहने को कहा और किसी भी आपात स्थिति की तत्काल जानकारी दें। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि वे बारिश के दौरान सतर्कता बरतें और विशेषकर नदी-नालों एवं बांधों के आसपास जाने से बचें। जल स्तर के अधिक होने की स्थिति में खतरा बढ़ सकता है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि बारिश के कारण यातायात बाधित न हो, इसके लिए जरूरी उपाय किए जाएं ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। जिला प्रशासन द्वारा भैयाथान विकासखंड के सिवारीपारा क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण मिट्टी का बना एक बांध टूटने की कगार पर पहुंच गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पंचायत व पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से बांध क्षेत्र में बायपास बनाकर पानी की सुरक्षित निकासी की व्यवस्था की गई, जिससे बस्ती में जलभराव की संभावित आपदा को टाल दिया गया। साथ ही, पासल स्थित हाइड्रो पावर प्लांट के डैम के सभी 13 गेट एहतियातन खोल दिए गए हैं। वर्तमान में क्षेत्र की स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है। इसी प्रकार, लोलकी मार्ग पर स्थित घरहरी नाला भारी बारिश के कारण उफान पर है। सुरक्षा की दृष्टि से इस मार्ग पर आवागमन फिलहाल बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें