ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

क्रूरता : प्रेम विवाह के 15 साल बाद पति ने दी बेरहमी की हदें पार, बाल काटकर दी जान से मारने की धमकी

Rajesh Soni

Thu, Jun 18, 2026

सूरजपुर। जिले के रुनियाडीह से घरेलू हिंसा और क्रूरता का एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला को उसके पति द्वारा न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, बल्कि सबके सामने उसके बाल काटकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। जिसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता ने करीब 15 वर्ष पूर्व रुनियाडीह निवासी जितेंद्र धसिया के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों के इस दांपत्य जीवन से चार बच्चे भी हैं, जो फिलहाल पिता के पास ही रह रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति पिछले एक साल से उसे बेसहारा छोड़ चुका है, जिससे वह गंभीर आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से गुजर रही है। आर्थिक रूप से लाचार होने के बाद पीड़िता को सहारा देने के लिए उसके समाज के ही रमेश धसिया निवासी ग्राम पंडोपारा आगे आया। पीड़िता अपनी आजीविका और जीवन यापन के लिए बीते 11 जून 2026 को रमेश के घर आई थी। ​घटनाक्रम के अनुसार 14 जून की सुबह उसका पति जितेंद्र धसिया पंडोपारा पहुँचा। उसने रमेश धसिया के घर के सामने महिला को बाहर बुलाया और सार्वजनिक रूप से उसे अत्यंत अश्लील गालियां दीं और हाथ-मुक्के से बेरहमी से पीटा। क्रूरता की हद पार करते हुए आरोपी ने अपने पास रखी ब्लेड से महिला के बाल काट दिए और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इस बर्बर घटना के बाद पीड़िता शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी है। उसने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी पति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें