ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

निधन : नही रहे अनिरुद्ध बैगा,55 वर्ष की उम्र में निधन...

Rajesh Soni

Fri, Nov 7, 2025

सूरजपुर. नगर के बड़कापारा के चिरपरिचित बैगा अनिरुद्ध प्रसाद का 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। समलाई मंदिर के पुजारी एंव बैगा की पहचान सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में रही।वे यूनिसेफ के कार्यक्रम में सम्मलित होकर महिला एवं बच्चों के शिक्षा,स्वास्थ्य प्रगति के लिए लोगो को जागरूक करने का काम किया था। कोरोना काल मे वे यूनिसेफ के तत्वाधान में रोको टोको अभियान में सम्मलित होकर कोरोना के प्रति लोगो को जागरूक करने का काम भी किये थे।श्री अनिरुद्ध के 2 पुत्र व 4 पुत्री है।वे पिछले कुछ दिनों से लीवर में कैंसर से पीड़ित थे।उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार को 12 बजे वे जिंदगी की जंग हार गए।उनका अंतिम संस्कार बड़कापारा शिवमंदिर के समीप उनकी पूर्वजो की भूमि में किया गया। जिसमें नगर सहित आसपास के लोग शामिल थे।उनके निधन से बड़कपारा सहित आसपास में शोक का माहौल रहा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें