ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

वन्यजीव : दिन में विचरण करता रहा भालू, दहशत में ग्रामीण व राहगीर...

Pappu Jayswal

Mon, Aug 18, 2025

सूरजपुर. जिले के ओडगी–चांदनी बिहारपुर मुख्य मार्ग पर मोहरसोप के पास सोमवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान से भटककर एक भालू आबादी क्षेत्र की ओर आ गया। सुबह करीब 9 बजे राहगीरों ने सड़क किनारे भालू को बेखौफ विचरण करते देखा। अचानक दिनदहाड़े भालू को देख लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई राहगीरों ने सुरक्षित दूरी बनाकर मोबाइल से वीडियो बनाया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो देखकर आसपास के गांवों में भी दहशत का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से जंगलों से जानवर गांव और मुख्य मार्ग की ओर आते जा रहे हैं। पहले हाथियों का उत्पात और अब भालू का इस तरह आबादी क्षेत्र तक पहुंचना लोगों के लिए खतरे का संकेत है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया तो कभी भी बड़ी घटना घट सकती है। भालू का दिनदहाड़े सड़क किनारे विचरण यह दर्शाता है कि जंगल और गांव के बीच की दूरी लगातार कम होती जा रही है। अब यह वन विभाग और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है कि वह ग्रामीणों और राहगीरों की सुरक्षा किस तरह सुनिश्चित करता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से त्वरित कार्यवाही करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अनहोनी से बचा जा सके।

वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल

ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन मौके पर कोई टीम पहुंची नहीं। लोगों का कहना है कि विभाग केवल कागजों में सक्रिय है, जबकि जमीन पर सुरक्षा इंतज़ाम नाकाफी हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि वन विभाग जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों को रोकने के लिए गश्त तेज करे और गांव के पास विशेष निगरानी तंत्र बनाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें