ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

बजरंग भोज : कुदरगढ़ धाम में बंदरो के लिए लगे भंडारे, प्रत्येक सप्ताह बजरंग भोज का आयोजन...

Rajesh Soni

Thu, Nov 6, 2025

सूरजपुर. जिले के कुदरगढ़ धाम में एक ऐसा भी भंडारे का आयोजन किया जा रहा जो न केवल आकर्षक का केंद्र है बल्कि चर्चा का विषय भी है।बजरंग भोज के नाम से आयोजित यह भंडारा केवल बन्दरो के लिए है। तत्पर समाजसेवी संस्थान" द्वारा प्रत्येक सप्ताह यह आयोजन किया जा रहा है।संस्था के आलोक उपाध्याय उर्फ भोले महाराज ने बताया कि आमतौर पर जंगलों के अंधाधुंध कटाई के कारण वन्य जीवों के लिये दाना पानी मुश्किल हो गया है।इसे ध्यान में रखते हुए वे कुदरगढ़ में वानर राजो के लिए केला,सेब ,खीरा,चना आदि की व्यवस्था की जा रही है। जिसे वे सामूहिक रूप से श्रद्धाभाव से ग्रहण करते हैं। यह दृश्य दर्शनीय होता है। वन्य प्राणियों के समक्ष आहार संकट एक गम्भीर चुनौती है। घटते वन और वन सम्पदाओं से वन्य जीवों के अस्तित्व के लिये भी खतरा उत्पन्न हो गया है। विकास के इस दौड़ में अत्याचार के प्रथम शिकार वन्य जीव हो रहे हैं,जिन्हें आहाराभाव में अपने वनों को छोड़कर मनुष्य निवास क्षेत्र में आने को विवश होना पड़ रहा है। इन्हीं चिन्ताओं के परिदृश्य में तत्पर सक्रिय है।

संस्था द्वारा इस वर्ष माता कुदरगढ़ी के पवित्र धाम में पाँच सौ केला के पौधा रोपण कार्य किया गया। जिससे आगामी वर्षों में जब वे तैयार हो जायें तो वन्य प्राणियों को कुछ आहार उपलब्ध हो सके। आनेवाली वर्षा ऋतु एक हजार एक सौ वृक्षारोपण की योजना है।इस वर्ष संस्था ने घरों से अनुपयोगी बीज जैसे आम, कटहल, चार,तेंदू जामुन अमरूद बैर इत्यादि घरों से इकट्ठा कर नजदीकी वनों में रोपे गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें