ब्रेकिंग

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत!

बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

सूचना

ज्ञापन : धान उपार्जन केन्द्रों में अनियमितता और महाघोटाले की दोषियों पर कार्यवाही कराने ब्लॉक कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Rajesh Soni

Fri, Jan 23, 2026

सूरजपुर. जिले में तमाम धान खरीदी केन्द्रों में से 8 धान उपार्जन केन्द्रों में भारी अनियमितता व महाघोटाले की निष्पक्ष जांच कराने एवं दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराकर कठोर कार्यवाही कराने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इस मामले में जांच कराने की मांग की है प्रशासन द्वारा संयुक्त टीम ने जांच के दौरान पाया कि जिले के सावारावा उपार्जन केन्द्र में 6470 बोरी लगभग 2588 क्विंटल,टुकूडांड उपार्जन केन्द्र में 16032 बोरी लगभग 6412.8 क्विंटल,शिवप्रसादनगर उपार्जन केन्द्र में 13880 बोरी लगभग 5552 क्विंटल,सूरजपुर उपार्जन केन्द्र में 16526 बोरी लगभग 6610.4 क्विंटल,उमेश्वरपुर उपार्जन केन्द्र में 17591 बोरी लगभग 7630 क्विंटल,सोनपुर उपार्जन केन्द्र में 10484 बोरी 4100 क्विंटल,चंदौरा उपार्जन केन्द्र में 2045 बोरी लगभग 818 क्विंटल,लटोरी उपार्जन केन्द्र में 10919 बोरी लगभग 4367.6 बोरी धान की कमी पायी गई है जफर हैदर ने बताया कि यह घोटाला केवल लापरवाही का नहीं है बल्कि सुनियोजित घोटाले का चिंताजनक तथ्य है इतना घोटाला होने के बाद भी समिति के प्रबंधक एवं जिम्मेदार व्यक्ति के विरुद्ध न तो एफआईआर दर्ज की गई है और न ही निलंबित किया गया है कार्यवाही केवल नोटिस तक सीमित रहना प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े करता है साथ ही आरोप है कि रामानुजनगर के छिंदिया उपार्जन केन्द्र में 3000 बोरी धान कम पाया गया है जिसका उल्लेख जांच रजिस्टर में भी किया गया है इस मामले को लेकर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई है..

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें