ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

FIR दर्ज : आदिवासी युवक से मारपीट के मामले में हाइड्रो पावर प्लान्ट के कर्मचारियों पर जुर्म दर्ज..

Rajesh Soni

Tue, Jan 6, 2026

सूरजपुर. भैयाथान में हाइड्रो पावर प्लांट के कर्मचारियों द्वारा एक युवक के साथ गुंडागर्दी व मारपीट मामले के पांच दिन बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। नए वर्ष के जश्न पर पावर प्लांट के कर्मचारियों द्वारा एक आदिवासी युवक को प्लांट के अंदर ले जाकर बेदम पिटाई की गई थी ।जिसका वीडियो सोशल मीडया में वायरल हो रहा था।बताया गया है कि भैयाथान के हाइड्रो पावर प्लांट के कर्मचारी प्लांट परिसर में नए साल की रात डीजे की धुन में जश्न मना रहे थे।डीजे की तेज आवाज पर जब गांव का आदिवादी युवक विनय पावले ने विरोध किया तो वहाँ मौजूद प्लांट कर्मचारी भड़क गए और विनय के साथ मारपीट कर दिया।इस मारपीट की घटना का किसी ने वीडियो बना सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इस घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित होकर कार्यवाही की मांग कर रहे थे।भैयाथान पुलिस से पीड़ित युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी।जिसके पांच दिन बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।जिसमे प्लान्ट के क्रमिक प्रबंधक संतोष सिंह सहित तेजबहादुर व एक अन्य के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115( 2) 296,3(5) तथा 351(2) के धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें