ब्रेकिंग

सड़क किनारे मिला पुत्र का शव, घर के बंद कमरे में मृत मिलीं शिक्षिका मां

श्री नवयुवक दुर्गा मंडल के अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल ‘राजू’, 19वीं बार मिली जिम्मेदारी

2 लाख की उठाईगिरी करने वाले गिरोह के 2 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.37 लाख नगद व बाइक जब्त

2 मकान तोड़े, फसलें रौंदीं, मंत्री ने मौके पर पहुंचकर दिए मुआवजे के निर्देश

सिलफिली में NSUI और छात्रों ने निकाली पदयात्रा, कॉलेज का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

सूचना

: CGPSC की तैयारी कर रहे युवक ने लगाई फांसी...

Admin

Fri, May 31, 2024

सौरभ द्विवेदी

सूरजपुर. केतका में बीती रात एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। बताया गया है कि ग्राम केतका देवल्लापारा का 24 वर्षीय  सरोज कुमार पिता दिलकिशोर सिंह यहां जिला मुख्यालय के अरुणोदय कोचिंग में सीजीपीएससी की तैयारी कर रहा था। सरोज बीती रात घर मे भोजनोपरांत अपने कमरे में सोने चला गया।  सुबह जब काफी देर तक युवक नहीं उठा तो घर वालों ने पहले तो उसे  आवाज देकर उठाने का प्रयास किया मगर कमरे के अंदर से किसी प्रकार का उत्तर नहीं मिला। परेशान परिजन  किसी तरह  दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। सरोज का शव कमरे में फांसी पर लटकता देख परिजनों के  होश उड़ गए। युवक ने आत्महत्या जैसा कदम क्यो और किस कारण से उठाया यह ज्ञात नहीं हो सका है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें