ब्रेकिंग

हत्या के मामले न्यायालय ने आरोपी को दी 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा....

3 मजदूरों की मौत के मामले में राइस मिल संचालक पर अपराध दर्ज...

5 साल से लिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती की रक्तरंजित शव मिला...

जंगल किनारे सुनसान जगह पर बोरे में बंद मिला नवजात, रोने की आवाज पर ग्रामीणों ने देखा,पहुचाया अस्पताल...

तेज रफ्तार पिकअप उछलकर चलती कार पर जा गिरी, चालक कार में फसा रहा...

सूचना

कर्मा महोत्सव : पहुचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,लोक कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां..

Rajesh Soni

Sun, Jan 18, 2026

मुख्यमंत्री ने जिले को दी 172.51 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात.

सूरजपुर जिले के भटगांव के ग्राम चुनगुड़ी में परंपरा, संस्कृति और उल्लास से परिपूर्ण भव्य कर्मा महोत्सव प्रतियोगिता का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। मांदर की थाप और घुंघरुओं की झंकार के बीच पूरा क्षेत्र कर्मा नृत्य की लय में थिरक उठा। इस सांस्कृतिक महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।कर्मा महोत्सव में 33 कर्मा दलों ने भाग लिया और हजारों लोक कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक कर्मा नृत्य कर आयोजन स्थल को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। इस दौरान में मौजूद हजारों ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम लोक परंपराओं को जीवित रखने का सशक्त माध्यमरू मुख्यमंत्री श्री साय...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कर्मा महोत्सव को छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोक पर्वों को सहेजने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने करम देवता को प्रणाम करते हुए कहा कि कर्मा पर्व प्रकृति, एकता और सामूहिक आनंद का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने चुनगुड़ी (खोखापारा) स्थित स्कूल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने तथा नगर पंचायत भटगांव के विकास हेतु 1 करोड़ रुपये की घोषणा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिलेवासियों को कुल 172.51 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 55.01 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण तथा 117.97 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास/भूमिपूजन शामिल है। ये कार्य लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल संसाधन, नगरीय निकाय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उद्यान, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला अग्रणी बैंक सूरजपुर के अंतर्गत किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, यातायात जागरूकता, उद्यानिकी फसल, पोषण आहार, स्व-सहायता समूहों के उत्पाद, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं ग्रामीण आजीविका मिशन से संबंधित स्टॉल लगाए गए। मुख्यमंत्री ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और हितग्राहियों को लाभान्वित किया। इस दौरान मछली पालन विभाग द्वारा नाव-जाल एवं आइस बॉक्स, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ महिला कोष से ऋण वितरण किया गया। साथ ही 06 महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित रेडी टू ईट इकाइयों एवं ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी,वन विकास निगम के अध्यक्ष राम सेवक पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजलाल राजवाड़े, बाबू लाल अग्रवाल, भीमसेन अग्रवाल के साथ भाजपा नेताओं सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण, सरगुजा आई जी दीपक झा, कलेक्टर एस जयवर्धन, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें