गड़बड़ झाला : धान खरीदी केन्द्रो मे बड़े सेठ, साहूकारो की साठगांठ,भौतिक सत्यापन में कई धान उपार्जन केंद्रों पर हजारों बोरी धान गायब.
Rajesh Soni
Tue, Jan 20, 2026
सूरजपुर. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्रों का क्या हाल चाल है यह किसी से छुपी नही है 7 करोड़ो का धान खाने वाले चूहा (मुसवा)की सच्चाई सामने है। फिलहाल सूरजपुर की बात करे तो जिले के धान खरीदी केंद्र के प्रभारी खुलेआम मनमानी कर धान की अफरा-तफरी में लगे है। भौतिक सत्यापन में हजारों बोरी धान गायब है तो वही निगरानी तंत्र ध्वस्त है कार्रवाई का ठीकरा सिर्फ समितियों पर दी जा रही और जिम्मेदार अफसर पर चुप्पी साध रखे है। कार्यवाही मात्र नोटिस देकर, जिससे प्रशासनिक दावों की सच्चाई सामने आने लगी है। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश पर कराए गए भौतिक सत्यापन में पहले पांच केंद्रों के बाद अब चंदौरा, लटोरी और सलका धान उपार्जन केंद्रों पर हजारों बोरियों की कमी पाई गई है। इन अनियमितताओं की पुष्टि जिला प्रशासन की अधिकृत प्रेस विज्ञप्ति में स्वयं की गई है, जिससे निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार विगत दिवस चंदौरा धान उपार्जन केंद्र का सत्यापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) प्रतापपुर, सीसीबी नोडल अधिकारी, खाद्य निरीक्षक एवं एसडब्लूयूसी स्टाफ की उपस्थिति में किया गया। सत्यापन में 22 स्टैक में कुल 1,52,607 बोरी धान पाया गया, जबकि ऑनलाइन रिकॉर्ड में 1,54,652 बोरी दर्ज थीं। यानी 2,045 बोरी (करीब 818 क्विंटल) धान की कमी उजागर हुई। इसी तरह लटोरी धान खरीदी केंद्र में किए गए सत्यापन में 10,919 बोरी (करीब 4,367 क्विंटल) धान कम पाया गया। वहीं सलका केंद्र में एसडीएम भैयाथान के नेतृत्व में किए गए सत्यापन में 1,930 क्विंटल धान की कमी सामने आई। गंभीर अनियमितता को देखते हुए एसडीएम भैयाथान ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
धान खरीदी सत्र की शुरुआत में प्रत्येक सहकारी समिति में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए थे। तहसीलदार एवं एसडीएम स्तर की संयुक्त निगरानी टीम और साप्ताहिक भौतिक सत्यापन की व्यवस्था भी बताई गई थी, लेकिन हकीकत में यह निगरानी कागजों तक ही सीमित रही। करीब एक महीने बाद हुए औचक सत्यापन में लगातार केंद्रों पर कमी मिलना निगरानी तंत्र की विफलता को उजागर करता है।
जिम्मेदारी तय करने से परहेज क्यों?
सबसे अहम सवाल यह है कि यदि कागजी खरीदी और रिकॉर्ड में गड़बड़ी हुई है, तो अब तक fir क्यो नही की.? गिरदावरी में तैनात कर्मचारी, नोडल अधिकारी और साप्ताहिक सत्यापन के लिए जिम्मेदार अफसरों की भूमिका की जांच क्यों नहीं की जा रही? प्रेस विज्ञप्ति में इन जिम्मेदार अधिकारियों पर किसी ठोस कार्रवाई का उल्लेख नहीं होना प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।
उठाव में देरी, फिर समितियों पर आरोप
जिले में समय पर धान उठाव नहीं होने से समितियों पर भंडारण का दबाव बढ़ा। इसके बावजूद गड़बड़ी सामने आते ही पूरी जिम्मेदारी समितियों पर है, जबकि प्रशासनिक लापरवाही पर चुप्पी साध ली गई। यह दोहरी नीति अब सवालों के घेरे में है।
आखिरी सप्ताह में भरोसे की परीक्षा
धान खरीदी के अब कुछ ही दिन शेष हैं। लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से किसानों का भरोसा डगमगा रहा है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन सिर्फ कमी उजागर कर औपचारिकता निभाता है या फिर जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की जवाबदेही तय कर निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करता है। आज शिवसेना के हेमन्त कुमार महंत ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर बताया कि धान खरीदी प्रभारियो से सांठ-गांठ कर बड़े किसानो के खातो मे जो 5 एकड़ उपर के किसानों को निशाना बनाया जाता रहा है। सेठ साहूकारो से सांठ-गांठ कर भारी स्तर पर लेन-देन व खरीदी किया जा रहा हैं खरीदी केन्द्र चन्दननगर, उमेश्वरपुर, बकिरमा, कंचनपुर के धान केन्द्रो मे बड़े-बड़े सेठ, साहूकारो के द्वारा धान खरीदी प्रभारियो से सांठ-गांठ कर बड़े किसानो के खातो मे जो 5 एकड़ उपर के किसानों को निशाना बनाया जाता रहा है। किसानों को बरगलाकर सेठ साहूकार का धान बेचने की फिराक में हैं, और बेचा जा रहा है। धान खरीदी प्रभारियो के सांठ-गांठ किया गया है जो साहूकार धान खरीदी केन्द्रो मे बड़ी मात्रा मे खपाया जा रहा है उस पर जांच कर उचित कार्यवाही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन