ब्रेकिंग

सीईसीबी सदस्य सचिव के नेतृत्व में संयुक्त जांच समिति गठित

कोल परियोजना में दो सूत्रीय मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन...

पायल गुप्ता 'नारी शक्ति सम्मान' से गौरवान्वित...

को लेकर सत्ता पक्ष ने इसे जनआकांक्षाओं को समर्पित और विकासोन्मुख बताया तो वही विपक्ष ने केवल आंकड़ों का खेल, विकास नदारद

सिगड़ी की जहरीली गैस बनी काल: बंद कमरे में दम घुटने से पति पत्नी सहित 3 की मौत..

सूचना

स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन : प्रश्नमंच, रंगोली प्रतियोगिता सहित रैली निकालकर किया जागरूक..

Rajesh Soni

Thu, Jan 29, 2026

सूरजपुर. भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय अधीनस्थ केंद्रीय संचार ब्यूरो अंबिकापुर द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन जयनगर में किया गया। कार्यक्रम मेें प्रधान पाठक उदय राज,शिक्षक ममता मंडल, रंजीता शांडिल्य, वीरेंद्र सिंह, सोमा घोष, आशीष पांडे, विवेक चंद्र वंशी, नेल्सन बेग, सुमित्रा गुप्ता, नरेश साहू, अनुराधा, उर्मिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका व ग्रामवासियों बहुतायत संख्या में उपस्थित रहे । कार्यालय प्रभारी हिमांशु सोनी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 16 जनवरी से 31 जनवरी तक स्वच्छता परववाड़ा मनाया जा रहा है । इस दौरान देश भर में विभिन्न सफाई गतिविधियां आयोजित की जा रही है। स्वच्छ भारत अभियान से लोगों के स्वास्थ्य में सुधार के साथ ही पर्यावरण की भी सुरक्षा होती है। स्वच्छ और साफ भारत का सपना तभी साकार हो सकेगा जब हर नागरिक इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। हमें अपने घर, सड़क और आस पास के इलाकों को साफ सुथरा रखते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करना चाहिए । स्वच्छ भारत अभियान एक ऐसा कदम है जो हमें बेहतर जीवनशैली और स्वस्थ समाज की ओर ले जाता है। प्रधान पाठक शिव उदय राज ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के प्रारंभ से पहले गांव की विशेषकर महिला सदस्य बहुत ही दु:खद स्थिती में थी । सरकार के स्वच्छ भारत अभियान प्रारंभ किए जाने से योजना के तहत घर घर पक्के शौचालय का निर्माण हुआ परिणाम स्वरूप महिला सदस्यों के साथ ही पूरे परिवार की समस्या का समाधान हुआ। इसी क्रम में प्रधान पाठिका ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन जनहितकारी, कल्याणकारी व शिक्षाप्रद बताया और कहा कि अब हम पूरे गांव के लोग मिलकर आपने आसपास की सफाई के साथ ही सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई पर भी पूरा ध्यान देंगे। जिससे स्वच्छ भारत का उद्देश्य पूर्ण हो । कार्यक्रम में स्वच्छ भारत अभियान से संबंधित पश्नमंच व रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया और साथ ही भव्य जन जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। जिनमें सभी ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया व प्रतियोगिताओं में ईनाम पाया। इस दौरान उपस्थित जन मानस को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और एक पेड़ मां के नाम पहल के अंतर्गत पौध वितरण किया गया। कार्यक्रम में रायपुर से आए रागिनी लोक मंच के कलाकारों द्वारा गीत नाटक दल द्वारा भी विषय पर आधारित गीतों व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों तक विषयक जानकारी पहुंचाई गई ।कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें