ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

जानलेवा हमला : वृद्धा आश्रम में वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला...

Pappu Jayswal

Fri, Mar 27, 2026

सूरजपुर. मारपीट कर घर से निकाले जाने के बाद वृद्धा आश्रम में शरण लिए वृद्ध महिला पर उसके ही शराबी पति ने जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शराबी पति के अत्याचार मारपीट कर घर से निकाल देने के बाद वृद्ध महिला मीरा सोनी 60 वर्ष ग्राम पलमा ने तिलसिवा वृद्धा आश्रम में पनाह लिया था। आश्रम में कुछ दिन हुए थे आज उसका शराबी पति जीवन सोनी नशे के हालत में उससे मिलने वृद्धा आश्रम पहुंचा था और अपने साथ छुपाकर लाए गड़ासे से जानलेवा हमला कर दिया, वहां मौजूद आश्रम अधीक्षिका, सहायिका सहित अन्य बुजुर्गों ने बीच बचाव कर आरोपी को पकड़ कर कमरे में बंद कर कोतवाली पुलिस को सूचना देकर घायल वृद्धा को जिला अस्पताल लाए जहां पर उसका उपचार किया जा रहा तो वही हमलावर को पुलिस ने वृद्धा आश्रम से पकड़ कोतवाली थाने ले गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें