ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

जुआ फड़ का बड़ा जाल : कई थाना क्षेत्रों में संचालित फड़, कार्रवाई की उठी जोरदार मांग

Pappu Jayswal

Mon, Dec 1, 2025

सूरजपुर. जिले के ग्रामीण इलाकों में अवैध जुआ का नेटवर्क लगातार मजबूत होता जा रहा है। खोड़, भैयाथान, बड़सरा और शिवप्रसादनगर सहित आसपास के गांवों में जुआ फड़ संचालित होने की जानकारी लगातार सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जुआ इस कदर फैल चुका है कि यह अब संगठित और प्रभावशाली समूहों द्वारा नियंत्रित अवैध कारोबार में बदल गया है। फिलहाल जिले में दो बड़े जुआ फड़ सक्रिय हैं, जो खान ब्रदर्स है। एक पक्ष दूसरे के फड़ को बंद करवाने में लगे हुए है। यहाँ सब कुछ सेट है एक वर्ग ऐसा है जो 2 हजार रुपये और 1 किलो मटन लेता है। इसके एक फड़ का सरगना जुर बंजा के है तो दूसरा रामानुजनगर के। दोनों फड़ आपस में कट्टर प्रतिस्पर्धी बन गए हैं। जो एक दूसरे को देखना पसंद नही करता। बल्कि एक वर्ग को फोटो तस्वीर मुहैया करवा कर जुआ का फड़ बंद करवाने में लगा है ताकि पूरा जुआरियों का समूह उसके फड़ पर शिफ्ट हो सके और उसे अधिक आर्थिक लाभ प्राप्त हो। बहरहाल में जुआ संचालक बिना किसी डर और रोक-टोक के बेखोफ जारी है जिससे पूरे इलाके में असामाजिक गतिविधियों का दायरा बढ़ता जा रहा है। इलाके में चोरी, विवाद, घरेलू तनाव और युवाओं में गलत प्रवृत्तियों का विस्तार बढ़ रहा है। बार-बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से लोगों में आक्रोश है। नागरिकों ने जिला प्रशासन व पुलिस विभाग से अवैध जुआ जाल की गहन जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है, ताकि इन गतिविधियों पर रोक लग सके और ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें