ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

आग : राईस मिल के गोदाम में लगी आग,बारदाना जलकर हुआ खाख..

Rajesh Soni

Mon, Jan 12, 2026

सूरजपुर. नगर सीमा से लगे ग्राम पर्री में सोमवार की सुबह सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई जब दो साल से बंद पड़े राईस मिल के गोदाम में ऊंची ऊंची आग की लपटें दिखी।देखते ही देखते आग भयावह रूप ले लिया। तड़के साढ़े तीन बजे पुलिस कंट्रोल रूम से आग लगने की सूचना दमकल कंट्रोल रूम को मिली थी।सूचना के तुरंत बाद सूरजपुर की तीनों दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आग बुझाने का उपक्रम करने लगी। आग की भयावता को देखते हुए कोरिया, अम्बिकापुर और एसईसीएल बिश्रामपुर से 3 और दमकल वाहन बुलानी पड़ी। 6 दमकल वाहनों के 45 कर्मियों ने 15 घण्टे की मशक्कत के बाद शाम साढ़े पांच बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। इस बीच सभी दमकल वाहनों ने पानी के लिए 30 राउंड लगाया। नगरपालिका की पानी टंकी के साथ कलेक्ट्रेट स्थित बोर से लगातार पानी की सप्लाई दमकल वाहनों में की जा रही थी।आग बुझाने में करीब 2 लाख लीटर से अधिक पानी का उपयोग किया गया। घटना स्थल का टेम्परेचर इतना ज्यादा था कि कर्मियों को काफी जदोजहद करनी पड़ी। बताया गया है कि इस हादसे में बंद गोदाम में रखा करीब 40 से 50 लाख का पुराना बारदाना जलकर खाख हो गया है। जेसीबी की मदद से गोदाम की दीवार तोड़ी गई और तब कही जाकर दमकल वाहनों ने अंदर की आग बुझाने का काम शुरू किया।आग कैसे लगी यह तो अभी स्पष्ट नही है।पुलिस इसकी जांच कर रही है।मौके पर एसडीएम शिवानी जयसवाल, जिला सेनानी संजय गुप्ता, नायब तहसीलदार इस्राईल खान सहित पुलिस पेट्रोलिंग टीम लगातार सक्रिय रहे।

सुरक्षा का कोई इंतजाम नही.....

पर्री स्थित संदिप एग्रो राइस मिल में आग की घटना से यह भी उजागर हुआ कि बड़े बड़े गोदाम रिहायशी बस्ती में बना दिये गए पर किसी मे सुरक्षा का कोई इंतजाम नही किया गया है न ही आग से बचने के कोई उपाय किये गए थे।वो तो गनीमत थी कि आग पर समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा बड़े हादसे से इंकार नही किया जा सकता था।नगर के आसपास ग्रामीण अंचल में इस तरह के बड़े बड़े गोदाम व मिले तन गई है जिसमे सुरक्षा के शायद ही कोई इंतजाम हो।प्रशासन सांप निकलने के बाद लकीर पीटने के अंदाज में काम कर अपने कर्तव्यों की इति श्री कर ले रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें