दौरा : पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव सूरजपुर दौरा, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत...
Rajesh Soni
Wed, Jan 28, 2026
सूरजपुर. बनते बिगड़ते हालात गुटबाजी के बीच पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं सरगुजा महाराजा टी एस सिंह देव सूरजपुर जिला पहुचे। जहाँ पर विभिन्न जगहों पर स्वागत व कार्यकर्ताओं से भेट मुलाकात का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव अश्विनी सिंह के निवास पर पहुँच कार्यकर्ताओं से भेट मुलाकात व एनएसयूआई द्वारा आयोजित छात्र कौशल प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन किया गया। इसके बाद ग्राम पर्री में कार्यकर्ताओं से भेट मुलाकात,वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजेन्द्र गोयल के निवास पर कार्यकर्ताओं से भेट मुलाकात,देवनगर धान मंडी का निरीक्षण कर रामानुजनगर पहुचे पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े के निवास पर कार्यकर्ताओं से भेट मुलाकात कर प्रेमनगर में माता कर्मा चौक का उद्घाटन किया।चंदननगर में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष तुलसी यादव के निवास पर भेट मुलाकात एवं चंदननगर में फुटबॉल के समापन अवसर पर शामिल हुए। इस दौरान पूर्व सांसद खेलसाय सिंह,पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह,पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाड़े,श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी शिवभजन मरावी भी दौरे में शामिल रहे। सरगुजा महाराजा ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने की बात कही है। उनके जनसम्पर्क के दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह,शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया,नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर,मनोज अग्रवाल,विष्णु कसेरा,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेन्द्र यादव,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू,नीरज तायल,शिवम साहू,लिवनेश सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हाल में नये जिलाध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस में काफी उठापटक देखने को मिला। बिना कार्यकर्ता के सेनापति तो बना दिया गया लेकिन स्थानीय कार्यकर्ता गायब रहे। इस दौरान कांग्रेस के बड़े नेता रायपुर से पहुचे। भीड़ बढ़ाने के लिए दूसरे जिले के कार्यकर्ताओं को बुलाकर शक्ति प्रदर्शन कर दूसरे गुट को नीचा दिखाने का प्रयास किया था। फिलहाल आज पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं सरगुजा महाराजा टी एस सिंह देव सूरजपुर पहुचे, जहाँ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,पूर्व मंत्री,पूर्व सांसद सहित वरिष्ठ नेता गण, निष्ठावान युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जो पूर्णरूप से पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं सरगुजा महाराजा टी एस सिंह के साथ पूर्व में भी थे और आज भी साथ नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन