ब्रेकिंग

बैंगलोर में कैद बिहारपुर की छात्रा को वापस लाने NSUI ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन..

प्रशासन मौन, दिन-रात जारी अवैध परिवहन

धान खरीदी केन्द्रो मे बड़े सेठ, साहूकारो की साठगांठ,भौतिक सत्यापन में कई धान उपार्जन केंद्रों पर हजारों बोरी धान गायब.

मुख्यमंत्री ने जिला स्तरीय अधिकारियों ली समीक्षा बैठक..

पहुचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,लोक कलाकारों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां..

सूचना

सरपंच संघ गठन : सर्व सम्मति से गजमोचन सिंह बने अध्यक्ष

Pappu Jayswal

Wed, Dec 3, 2025

सूरजपुर. जनपद पंचायत ओड़गी के मंगल भवन में सरपंच संघ के गठन किया गया । जिसमें विकासखण्ड ओड़गी की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच सहित प्रमुख पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में पंचायत कार्यों की समीक्षा एवं संगठन की आवश्यकता पर चर्चा से हुई। उपस्थित सदस्यों ने एकमत होकर कहा कि सरपंच संघ पंचायतों की आवाज को मजबूत करने, समस्याओं को शासन स्तर तक पहुँचाने और क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी सदस्यों की सहमति से सरपंच संघ का नया गठन कर सर्व सम्मति से गजमोचन सिंह बने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष विनीता, बसंतलाल, मीडिया प्रभारी कपिल देव पैकरा को दायित्व सौपा गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि वे पंचायतों की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे और विकास कार्यों में पारदर्शिता तथा गति लाएँगे।सरपंचों की बैठक में पंचायतों को एक संगठित मंच प्रदान करना, ग्राम स्तर के मुद्दों को मजबूती से उठाना और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ जनभागीदारी और पंचायत सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। संघ के गठन से विकास कार्यों में एकरूपता आएगी और पंचायतों के बीच आपसी तालमेल भी मजबूत होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें