ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन : 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में तीन दिन शासकीय वाहन होगे ठप्प...

Rajesh Soni

Sat, Dec 20, 2025

सूरजपुर. छ.ग.प्रदेश शासकीय, अर्धशासकीय वाहन चालक एवं  यांत्रिकी कर्मचारी संघ के प्रातांध्यक्ष ताराचंद साहू के मार्गदर्शन पर उपप्रातांध्यक्ष आसन सिंह साड़िल्य प्रदेश महामंत्री रमेश राजवाड़े जिला अध्यक्ष परमेश्वर राम देवांगन ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा से सूरजपुर आगमन पर सर्किट हाउस में भेंट मुलाकात की। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की संभागीय बैठक जिला चिकित्सालय सूरजपुर के सभागार में संपन्न हुई। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा डीए, वेतन विसंगति, कैशलेस सुविधा सहित 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में घोषित ‘मोदी की गारंटी लागू करो’  पूरा न करने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 29  से 31 दिसंबर 2025 को तीन दिवसीय निश्चितकालीन हड़ताल का शंखनाद किया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के शासकीय अर्धशासकीय वाहन चालक एवं यांत्रिकी कर्मचारी संघ ने भी समर्थन किया है। संघ के पदाधिकारी कृपाल सिंह.सुनील हितकर.विजय यादव व अन्य सदस्य मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें