ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

कुश्ती का महादंगल : बिहारपुर में 'कुश्ती महादंगल' का भव्य आगाज, नशा मुक्ति के संदेश के साथ देश भर के नामी पहलवान दिखाएंगे दमखम

Rajesh Soni

Mon, May 25, 2026

खेल और सामाजिक चेतना का संगम: सूरजपुर के दूरस्थ अंचल में राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता शुरू

​सूरजपुर। जिले के दूरस्थ अंचल बिहारपुर में आज से भव्य 'कुश्ती महादंगल' प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। “उज्जवल भविष्य की कामना के साथ नशा मुक्त समाज की स्थापना” की विशेष थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर पूरे क्षेत्र के खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य केवल मनोरंजन करना नहीं, बल्कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर समाज से नशाखोरी को समूल नष्ट करना है। ​इस महादंगल में देश के कोने-कोने से आए प्रतिष्ठित पहलवान अपने दांव-पेच का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता की मुख्य विशेषताएं दोनों वर्गों में मुकाबले है खेल का रोमांच बढ़ाने के लिए महिला एवं पुरुष दोनों ही श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। कुश्ती के दंगल में पहलवानों जोर आजमाइश

कुश्ती के दंगल में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, बनारस, गोरखपुर, नेपाल, आगरा, कानपुर, इलाहाबाद और इटावा जैसे क्षेत्रों के राष्ट्रीय स्तर के नामी पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। विशेष आकर्षण हरियाणा के सुप्रसिद्ध पहलवानों की उपस्थिति इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण बनी हुई है, जिनकी भागीदारी से मुकाबलों के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। इस विशाल आयोजन के सूत्रधार और समाजसेवी नित्यानंद पाठक की देखरेख में समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं जिसमें दर्शकों के बैठने की सुचारू व्यवस्था, सुरक्षा के कड़े इंतजाम और खिलाड़ियों के लिए विशेष बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। ग्रामीण अंचल में इतने बड़े स्तर के आयोजन से स्थानीय युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा तो मिल ही रही है, साथ ही क्षेत्र के व्यापारियों और छोटे दुकानदारों के लिए भी यह आर्थिक रूप से बेहद लाभकारी साबित हो रहा है।आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस महादंगल का आनंद लेने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें