ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

हड़ताल : स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की हड़ताल से ठप पड़ी स्वास्थ्य सेवाएँ, महूली उपस्वास्थ्य केंद्र में लटका ताला...

Pappu Jayswal

Sat, Aug 23, 2025

सूरजपुर. जिले में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब ग्रामीण अंचलों में गहराता जा रहा है। महूली स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केंद्र एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के दरवाज़ों पर ताला लटक गया है। केंद्र बंद होने से यहाँ की स्वास्थ्य सेवाएँ पूरी तरह ठप हो चुकी हैं। जिससे गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को इलाज के लिए दर-दरभटकना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि गाँव का यह उपस्वास्थ्य केंद्र ही उनकी स्वास्थ्य ज़रूरतों का मुख्य सहारा था। लेकिन हड़ताल की वजह से अब गर्भवती महिलाओं की जाँच, बच्चों के टीकाकरण, दवा वितरण और छोटे-मोटे रोगों का इलाज सब प्रभावित हो गया है। आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण अब मजबूरन कई किलोमीटर दूर जिला अस्पताल या निजी डॉक्टरों के पास जाने को विवश हैं। ऐसे हालात ने गाँव के सैकड़ों परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से गुहार लगाई है कि हड़ताल का जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि आमजन को फिर से स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें