ब्रेकिंग

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत!

बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

सूचना

ज्ञापन : बैंगलोर में कैद बिहारपुर की छात्रा को वापस लाने NSUI ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन..

Rajesh Soni

Wed, Jan 21, 2026

सूरजपुर. जिले के दूरस्थ अंचल बिहारपुर की नाबालिक छात्रा पिछले 6 महीने से बैंगलोर के बाल विकास विभाग में कैद है जिसको वापस लाने के लिए आज एनएसयूआई ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर छात्रा को जल्द से जल्द वापस लाने की मांग की गई। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू ने बताया गया कि ग्राम करौटी थाना चांदनी बिहारपुर की 15 वर्षीय नाबालिक छात्रा सूरजपुर के एक निजी स्कूल में अध्ययन कर रही थी और वकील कॉलोनी में किराये का मकान लेकर अपने सहपाठियों के साथ रहती थी। दिनांक 30/07/2025 को छात्रा को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर ले जाया गया और आज लगभग 6 माह से अधिक समय हो गया है छात्रा अभी तक वापस नहीं आयी हैं जांच करने के बाद अधिकारियों व थाने से जानकारी प्राप्त हुई कि छात्रा को बैंगलोर के यशवंतपुर से 25 किमी दूर बाल विकास गृह में रखा गया है जिस व्यक्ति के साथ छात्रा गई थी वह काफी दिन पहले वापस आ चुका है लेकिन छात्रा अभी तक वापस नहीं आयी है जब परिजनों से बात किया गया तो पता चला कि महिला बाल विकास सूरजपुर के अधिकारी एवं कुछ पुलिस बल और परिवार का एक सदस्य जब छात्रा को लेने बैंगलोर गए तो जिन पुलिस बलों का नाम आदेशित सूची में था वह न जाकर दूसरे पुलिस बल चले गए थे, जब बैंगलोर के बाल विकास विभाग के अधिकारी द्वारा सूची एवं पुलिस बलों का आई. डी. मिलाया गया तो मैच न होने पर उन्होंने छात्रा को ले जाने से मना कर दिया गया। वर्तमान में वह छात्रा बैंगलोर में है जिससे परिजन काफी लम्बे समय से परेशान है। आज पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाड़े,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े,पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह,शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया,नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर की उपस्थिति में एनएसयूआई ने कलेक्टर से मुलाकात कर छात्रा को जल्द से जल्द वापस लाने की मांग की गई इस दौरान विष्णु कसेरा,नीरज तायल,मधु साहू,सैयद नदीम,मुस्तफा खान,तनवीर,अफरोज अंसारी,शिवम साहू,लिवनेश सिंह,सुमंत राजवाड़े,हैदर अली,आयुष शांडिल्य,ललित सहित छात्रा के परिजन मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें