ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

उत्पात अधिकारी कर्मचारी : अधिकारी कर्मचारी बहुत ज्यादा उत्पात मचाये हुए है-लक्ष्मी राजवाड़े

Rajesh Soni

Sat, Nov 8, 2025

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने विधानसभा के ग्राम बिहारपुर पहुची जहाँ के ग्रामीणों मुलाकात करते हुए समस्या से अवगत होकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि यहाँ के अधिकारी कर्मचारी उत्पात मचाये हुए है, समस्या लोगो का ज्यादा है अतिशीघ्र जनसमस्या शिविर लगाकर निदान करने को कहा है। शुक्रवार को बिहारपुर के एक दिन प्रवास पर पहुची श्रीमती राजवाड़े ने ग्रामीणों से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुई। रात्रि विश्राम कर बिहारपुर क्षेत्र का हाल चाल जानने की कोशिश की। आज सुबह भाजपा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र की वस्तुस्थिति से अवगत हुए,जिसमे अधिकारियों कर्मचारियों का रवैया अच्छा नही था। जिससे वे नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि यहाँ विषय समस्या बहुत ज्यादा है, रिश्वत की बात सामने आई है अधिकारी कर्मचारी बहुत ज्यादा उत्पात मचाये हुए है बहुत जल्द जन समस्या निवारण शिविर लगाया जाएगा। ये थी मंत्री साहिबा के बोल, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है इस दूरस्थ क्षेत्र बिहारपुर में प्रशासनिक व्यवस्था का आलम क्या है..? किस तरह अधिकारी कर्मचारी बेलगाम होकर उत्पात मचाये हुए है आम लोग के साथ भाजपा कार्यकर्ता खुद किस कदर परेशान है। फिलहाल यह अधिकारी कर्मचारियों का बहुत ज्यादा उत्पात कब तक चलता रहेगा और ग्रामीण कब तक इनके उत्पात बर्दाश्त करेंगे..? इन पर लगाम लग पायेगा या नही यह आने वाला कल ही पता चलेगा। बहरहाल लक्ष्मी वाणी समाप्त हुई..?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें