ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

नशे पर नकेल : नशीली दवाइयों के साथ एक गिरफ्तार...

Pappu Jayswal

Sat, Jul 5, 2025

सूरजपुर. चेन्द्रा पुलिस ने नशीली दवाओं के विक्रेताओं को नशे की सामग्री खपाने के पहले ही धरदबोचा है, आरोपी के कब्जे से 20 हजार रूपये के 47 नग नशीली कफ सिरप बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। चेन्द्रा पुलिस को आज मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम अमनदोन निवासी आतीफ मोटर सायकल से नशीली सिरप बिक्री करने प्रतापपुर से भैयाथान की ओर जाने निकलाहै। पुलिस ने सूचना की तस्दीक व कार्यवाही के लिए ग्राम पकनी में घेराबंदी लगाकर मोटर सायकल सहित मोहम्मद आतीफ पिता स्व. मोहम्मद सलीम उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम अमनदोन थाना प्रतापपुर को पकड़ा गया जिसके कब्जे से ऑनरेक्स कफ सिरप 47 नग पाया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 20 हजार रूपये है। मामले में नशीली कफ सिरप व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी चेन्द्रा लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, प्रधान आरक्षक शत्रुध्न पोर्ते, आरक्षक अमित कुमार सिंह, जगत पैंकरा, मनोज जायसवाल व कमलेश्वर सिंह सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें