ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

अजब गजब : एक युवती के दो रूप, दो विभागों में है पदस्थ,एक मे शिक्षिका तो दूसरे में पोस्टमेन, दोनों जगह से मिल रहा वेतन...

Pappu Jayswal

Sat, Sep 13, 2025

सूरजपुर. जिले के दुरस्थ अचल बिहारपुर चांदनी में अजब गजब के कारनामे देखने को मिला। धोखा फरेब कर सरकारी तंत्र को तोड़ कर कुछ भी किया जा सकता है। यहाँ की युवती है जो दो विभाग में पदस्थ है दोनो विभागों में सेवा देकर डबल वेतन का लाभ उठा रही है। लंबे समय से लोगो की आँखों मे धूल झोखकर बिहारपुर की रहने वाली माया गुप्ता की माया का जाल सामने आ गया। यह युवती बिहारपुर चांदनी के शासकीय कन्या विद्यालय में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है और नवगई के डाकघर में पोस्टमेन के पद में भी पदस्थ है। इनके दोनों हाथों में लड्डू है दोनों जगहों से वेतन उठा रही है। किसी को एक सरकारी नौकरी मिलना कितना मुश्किल है यहाँ तो एक युवती दो जगहों पर नियमित नौकरी कर रही। बिहारपुर और नवगई गांव का अंतर एक किलोमीटर है। पोस्टमेन माया की माया ऐसी की डाकघर को अपने घर पर खोल रखी है। तो वही बिहारपुर स्थित शासकीय कन्या विद्यालय में शिक्षिका है। इन पर ऊपर वाला गजब का मेहरबान है। इस तरह का लाभ लेने वाले वे पहली नही है इससे कुछ दिनों पूर्व भी दो जगहों पर शासकीय सरकारी नौकरी कर रहे राजेश कुमार वैश्य का मामला सामने आया था। जांच हुई फिर भी पदस्थ है यह गुरु घंटाल..? अब माया गुप्ता की बहुरूपिया रूप देखने को मिला,इस डबल रोल में किस तरह की कार्यवाही होती है यह देखना बाकी है..?

बेरोजगारों के हक पर डाका

एक तरफ बेरोजगारी चरम पर है पढ़े लिखे लोग सरकारी नौकरी के तरस रहे है। तो वही दूसरी ओर कुछ इस तरह के लोग भी है जो प्रशासन को गुमराह,धोखाधड़ी कर सत्यता छिपाते हुए बेरोजगारों के हक पर डाका डाल रहे है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें