ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : पायल गुप्ता 'नारी शक्ति सम्मान' से गौरवान्वित...

Rajesh Soni

Mon, Mar 9, 2026

सूरजपुर. "जहाँ बुजुर्गों का सम्मान और महिलाओं का उत्थान होता है, वही समाज प्रगति करता है।" इसी ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रही श्रीमती पायल गुप्ता (अधीक्षक, तिलसिवा सूरजपुर वृद्धाश्रम) को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया है।छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान, लखनपुर (जिला सरगुजा) द्वारा संचालित इस वृद्धाश्रम में श्रीमती पायल गुप्ता बीते लंबे समय से बेसहारा बुजुर्गों के लिए 'बेटी और बहू' दोनों का फर्ज निभा रही हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के गौरवशाली अवसर पर जिला प्रशासन ने उनके इसी जज्बे और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान को सराहा है।समारोह में मुख्य अतिथियों द्वारा श्रीमती पायल गुप्ता को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। प्रशासन ने विशेष रूप से तिलसिवा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को मिलने वाली पारिवारिक सुविधाओं और श्रीमती गुप्ता के प्रबंधन कौशल की प्रशंसा की। श्रीमती पायल गुप्ता को मिले इस सम्मान से पूरे सरगुजा और सूरजपुर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के सदस्यों ने कहा कि श्रीमती पायल गुप्ता का समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनके नेतृत्व में वृद्धाश्रम आज केवल एक आश्रय स्थल नहीं, बल्कि खुशियों का एक बड़ा परिवार बन चुका है। श्रीमती पायल गुप्ता ने बताया कि "यह सम्मान उन सभी बुजुर्गों के आशीर्वाद का फल है जिनकी सेवा करने का सौभाग्य मुझे मिला है। जिला प्रशासन का यह प्रोत्साहन मुझे समाज के वंचित वर्गों के लिए और भी बेहतर काम करने की शक्ति देगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें