ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

राहत : सहकारी कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, धान खरीदी होगी सुचारु...

Rajesh Soni

Fri, Nov 21, 2025

सूरजपुर. धान खरीदी के मौसम में एक बड़ी राहत की खबर है दरअसल छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी समिति के कर्मचारी और धान खरीदी संविदा कंप्यूटर ऑपरेटरों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर चली 18 दिनों की हड़ताल को अनिश्चितकालन के लिए स्थगित कर दिया है। कलेक्टर सूरजपुर को सौंपे गए पत्र में जिला भर के सहकारी कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी धान खरीदी योजना को कृषक हित में कोई ठेस न पहुंचे, इसलिए वे 21 नवंबर से कार्य पर लौट रहे हैं। आपकों बताते चलें कि बीते 3 नवंबर से सूरजपुर जिले की तमाम सहकारी समितियों के कर्मचारी और ऑपरेटर हड़ताल पर डटे हुए थे। लेकिन 15 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी प्रक्रिया ने हालात बदल दिए। जिला प्रशासन और कर्मचारी संगठनों के बीच चली तनातनी के बीच, कर्मचारियों ने लोकहित को प्राथमिकता देते हुए हड़ताल स्थगित करने का ऐतिहासिक फैसला लिया। पत्र में उल्लेख है, धान खरीदी शासन की प्राथमिकता है, जो लाखों किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। हम सभी सूरजपुर के सहकारी कर्मचारी इसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हैं। हड़ताल के दौरान जिले की सहकारी समितियों में सहायक प्रबंधक और ऑपरेटरों की अनुपस्थिति से कामकाज प्रभावित तो हुआ, लेकिन अब सब कुछ पटरी पर लौटने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, यह कदम न सिर्फ धान खरीदी को गति देगा, बल्कि कर्मचारियों-प्रशासन के बीच संवाद की नई शुरुआत भी साबित होगा। अब सूरजपुर के किसान निश्चिंत होकर अपनी फसल बेच सकेंगे, बिना किसी चिंता के।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें