ब्रेकिंग

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत!

बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

सूचना

अनिश्चितकालीन हड़ताल : संघर्ष- अंधेरे से उजाले की, बिजली की सुविधा को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन हड़ताल...

Pappu Jayswal

Sat, Dec 20, 2025

नेता जनप्रतिनिधियों सामाजिक संस्था आंदोलन स्थल पर पहुंच किया समर्थन...

सूरजपुर. जिले वनांचल क्षेत्र चाँदनी बिहारपुर के तहसील ग्राउंड पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने गांव में बिजली की समस्या को लेकर इस कड़कड़ाती ठंड में 15 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे है। बिहारपुर के 17 ग्राम पंचायत एवं 23 आश्रित ग्राम के ग्रामीणजन अंधेरे में जीवन यापन कर रहे। आंदोलनकारियों ने बताया कि इस बिजली की समस्या को दोनों प्रमुख दल अच्छे से जानती है और जिला प्रशासन भी अवगत है। शिकायत,आवेदन,निवेदन के बाद आखिरकार ग्रामीणों का गुस्सा फूट ही पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि सत्ताधारी पार्टी का खाता यही से खुलता है। दिसम्बर 2024 में नए साल मनाने सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज पहुचे थे खूब नाच गाना कर खूब वाहवाही लूटी,लेकिन उन्होंने ग्रामीणों की चिंता अब तक दूर नही की.? तो वही क्षेत्र की विधायक लक्ष्मी राजवाड़े कई बार आई और गई लेकिन उनकी भी कृपा अब तक नही बरसी..? फिलहाल अनिश्चितकालीन हड़ताल आंदोलन में सबसे ज्यादा युवा शक्ति है जिनका जोश इस कड़कड़ाती ठंड में बरकरार है। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ ने विद्युत विस्तार करने हेतु बिहारपुर चांदनी के ग्रामीणों के मांग को पूर्ण समर्थन करता है। समर्थन पत्र जारी करते हुए बताया कि पूर्व व वर्तमान में हमारे पत्रकार साथी इस क्षेत्र में बिजली की सुविधा को लेकर प्रदेश सहित जिले प्रशासन के समक्ष कलम के जरिये बताते रहा। आज स्थिति यह हो गई कि यहाँ के ग्रामीणजन अब खुद बिजली की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे है जो पूर्णतः न्यायोचित. जनहितकारी एवं संवैधानिक अधिकारों के अनुरूप है। जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा कि आपका शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक आंदोलन अत्यंत सराहनीय है। हमारा संगठन आपके इस जनहितकारी संघर्ष को पूर्ण समर्थन प्रदान करता है तथा मांग करता है कि संबंधित विभाग एवं शासन-प्रशासन शीघ्र संज्ञान लेते हुए विद्युत विस्तार कार्य को अविलंब प्रारंभ करे, ताकि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें