ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

अव्यवस्था : उप स्वास्थ्य केन्द्र पर लटका ताला, मरीज बेहाल, इलाज हेतु दर-दर भटक रहे मरीज, गर्भवती महिलाएं परेशान.

Rajesh Soni

Tue, Apr 7, 2026

0 उपसरपंच ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन व्यवस्था दुरुस्ती की मांग

सूरजपुर.जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत महुली का उप स्वास्थ्य केन्द्र इन दिनों पूरी तरह से बदहाल और बंद पड़ा हुआ है। स्वास्थ्य केन्द्र में लंबे समय से ताला लटका हुआ है, जिसके कारण क्षेत्र के करीब 15 से 20 हजार ग्रामीण बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हो गए हैं। महुली, कोल्हूआ, खोहिर, रामगढ़, कछवारी, बैजनपाठ, लुल्ह, भून्डा, तेलाईपाठ, जूड़वनिया सहित आसपास के कई गांवों के लोग इस उप स्वास्थ्य केन्द्र पर निर्भर हैं। लेकिन यहां डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनुपस्थिति ने पूरे सिस्टम को ठप कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब भी वे इलाज के लिए केन्द्र पहुंचते हैं, तो उन्हें बंद दरवाजे ही मिलते हैं।

गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित

स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव का सबसे गंभीर असर गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। समय पर इलाज और जांच नहीं मिलने से कई बार स्थिति गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों को मजबूर होकर कई किलोमीटर दूर अस्पताल जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की भारी बर्बादी होती है। स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब क्षेत्र में 108 एम्बुलेंस सेवा और गर्भवती महिलाओं के लिए 102 वाहन सेवा भी उपलब्ध नहीं है। आपात स्थिति में मरीजों को निजी साधनों या महंगे वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे गरीब परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। ग्राम पंचायत अन्तिकापुर के उपसरपंच तुलसीराम जायसवाल ने आवेदन कलेक्टर सौंपकर इस गंभीर समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने मांग की है कि महुली के प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र में जल्द से जल्द  एम्बुलेंस सेवाएं शुरू की जाएं, साथ ही डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियमित तैनाती सुनिश्चित की जाए। खोखली व्यवस्था

एक ओर सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं महुली का उप स्वास्थ्य केन्द्र उन दावों की सच्चाई उजागर कर रहा है। यहां की जमीनी हकीकत बताती है कि स्वास्थ्य व्यवस्था कितनी लचर और अव्यवस्थित है। लगातार उपेक्षा से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्वास्थ्य सेवाएं बहाल नहीं की गईं, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में सूरजपुर सीएमएचओ डॉ. के.डी.पैकरा के अनुसार ओड़गी विकासखंड अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मचारियो की कमी हैं जैसे ही स्टेट से हमें नियुक्ति मिलती है सबसे पहले बिहारपुर क्षेत्र की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें