ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

गैंगवॉर : सूरजपुर: नेशनल हाईवे पर कैटरिंग वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष, नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात.

Pappu Jayswal

Sat, May 2, 2026

सूरजपुर। जिला मुख्यालय के SDM ऑफिस के सामने बीती देर रात कैटरिंग व्यवसाय में वर्चस्व की जंग ने हिंसक रूप ले लिया। काम के बंटवारे और पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई, जिससे घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब कृष्णपुर कलुआ निवासी रिशु शर्मा अपना काम निपटाकर लौट रहे थे। इसी दौरान सूरजपुर के ही एक प्रतिद्वंदी कैटरिंग समूह ने उनका रास्ता रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर पक्ष नशे की हालत में था और विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों से लगभग दो दर्जन लोग मौके पर जमा हो गए। नेशनल हाईवे किसी 'रणक्षेत्र' में तब्दील हो गया, जहां लात-घूंसों के साथ जमकर गाली-गलौज हुई। इस हंगामे के कारण सड़क पर यातायात भी बाधित रहा। ​इस पूरी घटना का वीडियो स्थानीय राहगीरों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बीच शहर में बेखौफ होकर 'गैंगवॉर' जैसी स्थिति निर्मित की गई, जिससे स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। ​हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल इस मामले में प्रार्थी रिशु शर्मा की शिकायत के आधार पर दूसरे पक्ष के आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें