बॉर्डर मीटिंग : सूरजपुर छ.ग. और म.प्र पुलिस की हुई बॉर्डर मीटिंग
Rajesh Soni
Tue, Apr 7, 2026
आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, सूचनाएं साझा करने एवं तस्करी पर रोक लगाने बनी रणनीति
सूरजपुर. आईजी सरगुजा दीपक कुमार झा एवं डीआईजी प्रशांत कुमार ठाकुर ने अंतराज्जीय सीमावर्ती थाना की पुलिस के साथ अपराधियों की धरपकड़ के लिए जॉइंट ऑपरेशन चलाने, किसी अपराध के बाद बार्डर क्षेत्र में ठोस नाकाबंदी कराने, आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आदतन अपराधियों की जानकारी साझा करने एवं अपराधी तक पहुंचने के लिए बेहतर प्लानिंग के साथ कार्य करने के लिए बार्डर मीटिंग करने के निर्देश दिए थे। निर्देश के परिपालन में छत्तीसगढ़ के जिले के थाना चांदनी और मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के थाना बैढ़न पुलिस की बार्डर मीटिंग रविवार को थाना कोतवाली बैढ़न में आयोजित हुई। इस मीटिंग में अंतरराज्यीय अपराधियों को पकड़ने में एक-दूसरे की मदद करने पर जोर दिया गया। तीन घंटे चली बैठक में वॉट्सएप ग्रुप बनाकर सूचनाओं का आदान-प्रदान करने पर सहमति बनी। बैठक में रणनीति के तहत सीमावर्ती थाना क्षेत्र में गश्त की जाएगी, आपराधिक गतिविधियों, अवैध सामग्री के परिवहन, पशु तस्करी पर अंकुश लगाने एवं कानून व्यवस्था के लिए जरूरी कदम उठाने, अपराधी तक पहुंचने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र में बेहतर समन्वय के लिए भी कार्ययोजना बनाई गई। बैठक में थाना प्रभारी चांदनी राम प्रताप साहू, थाना बैढ़न के एसआई विनोद सिंह सहित दोनों ओर के अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन