ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

कोयला चोरी : फरार वाहन स्वामी हुआ गिरफ्तार..

Rajesh Soni

Fri, Jan 16, 2026

सूरजपुर. सूरजपुर पुलिस ने खदान से कोयला चोरी के मामले में फरार वाहन स्वामी को गिरफ्तार किया है। दिनांक 30.12.2025 को गायत्री भूमिगत खदान गेतरा के सिक्यूरिटी गार्ड मनीष कुमार सिंह ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि खदान में घुसकर कोयला चोरी कर ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 एसी 4616 में भरकर चालक ले गया है। जिस पर पुलिस ने धारा 305(ए), 331(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। और उसी दिन विश्रामपुर पुलिस के द्वारा ट्रेलर वाहन को पकड़कर वाहन चालक रमेन्द्र यादव निवासी केनापारा तथा उसके बगल में बैठे व्यक्ति प्रताप सिंह निवासी लैंगा थाना उदयपुर को होना बताए जिनसे ट्रेलर में लोड कोयला का दस्तावेज मांगने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर धारा 4/25 धारा 35(1-5)/303(2) के तहत कार्यवाही कर 24 टन कोयला व ट्रेलर वाहन जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और इसकी सूचना सूरजपुर पुलिस को प्राप्त होने पर माननीय न्यायालय के आदेश पर उक्त मामले की डायरी थाना विश्रामपुर से मंगाई गई और अपने थाना में पंजीबद्ध अपराध में शामिल किया गया। प्रकरण में वाहन स्वामी व 1 अन्य व्यक्ति फरार थे। सूरजपुर पुलिस ने प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना पर ट्रेलर वाहन के स्वामी संदीप जायसवाल पिता शिवधनी जायसवाल 40 वर्ष निवासी ग्राम बतरा चौकी करंजी को दबिश देकर पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने कोयला चोरी करवाना स्वीकार किया जिसे विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक राजेन्द्र साहू, एसआई अश्वनी पाण्डेय, सुमंत पाण्डेय, प्रधान आरक्षक शिवकुमार सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें