ब्रेकिंग

करोड़ों की लागत से बन रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल, मानकों को ताक पर रखकर हो रहा निर्माण

हरिजनपारा' का नाम बदलकर 'अंबेडकर पारा' करने की मांग, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रहवासी इलाके में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी

दो मामलों में दूल्हा और माता-पिता सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज...

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

सूचना

ऐसे कैसे होंगे पोषण : कुपोषित बच्चों का एकमात्र पोषण पुनर्वास केंद्र बंद, चांदनी बिहारपुर क्षेत्र की

Pappu Jayswal

Wed, Aug 6, 2025

सूरजपुर. कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने हेतु यह पोषण पुनर्वास केंद्र दिनांक 18 जनवरी 2023 को चांदनी क्षेत्र में प्रारंभ किया गया था जिससे गंभीर कुपोषित बच्चों को इलाज के साथ-साथ उनके माता के ठहरने एवं खान की व्यवस्था की गई थी। उसे 5 फरवरी 2025 को एकमात्र व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से सूचना देते हुए बंद कर दिया गया है। यहाँ पोषण पुनर्वास केंद्र में कार्यरत कर्मचारियों का वेतन जुलाई 2024 से फरवरी 2025 तक का आज तक नहीं मिला। तो वही दिसंबर 2023 से फरवरी 2025 तक अपने बच्चों को सुपोषित करने हेतु कौशल पुनर्वास केंद्र में अपना बहुमूल्य समय निकालकर विभागीय वादे के अनुसार माताएं/हितग्राही 15 से 20 दिवस तक रही लेकिन आज तक उनका प्रोत्साहन राशि कौन खा गया पता ही नहीं चल रहा है। पोषण पुनर्वास केंद्र बिहारपुर में श्रीमती पार्वती यादव की नियुक्ति हुआ था उस वक्त उनकी आयु 40 वर्ष की किंतु आज उनकी आयु 42 वर्ष पूर्ण कर चुकी है अब उन्हें कौन-सा विभाग नौकरी देगा या उनका भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। जिले के दूरस्थ क्षेत्र चांदनी बिहारपुर के लिए एकमात्र संजीवनी कहे जाने वाले पोषण पुनर्वास केंद्र क्या फिर से प्रारंभ किया जाएगा? जबकि इस क्षेत्र से अधिकांश बच्चे कुपोषित के शिकार होते आ रहे। यहाँ इसपोषण पुनर्वास केंद्र बिहारपुर जिसमें ना कर्मचारियों का वेतन दिया गया ना ही उसके लगभग 150 हितग्राहियों को कोई प्रोत्साहन राशि। कर्मचारी तुलेश्वर जायसवाल द्वारा जनदर्शन मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन तथा सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने के आशंका व्यक्त कर रहा है साथ ही तुलसी जायसवाल उपसरपंच अवंतिकापुर के द्वारा जनदर्शन कलेक्टर सूरजपुर को 24 मार्च 2025 को इस संबंध में शिकायत भी किया गया किंतु आज दिनांक तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है तथा हितग्राहियों के मन में भी विभाग के प्रति उदासीनता देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें