अपराध : आदिवासी छात्रा को भगाकर किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल,अपराध दर्ज
Pappu Jayswal
Sat, Dec 13, 2025
सूरजपुर. आदिवासी छात्रा को भगाकर शादी का आडम्बर कर बलात्कार करने के मामले में अजाक पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। पूरा मामला बिश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। वहाँ के रहने वाली छात्रा को उसके पड़ोसी गांव शिवनंदनपुर के हुपेन्द्र राजवाडे ने अगस्त 2023 से जब वह नाबालिक थी प्यार मोहब्बत के जाल में फसाकर दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बनाकर वायरल करने के साथ जान से मारने की धमकी देकर कभी अम्बिकापुर,बिश्रामपुर तो कभी केनापरा ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। उसके इस कृत्य में एक युवती और उसके दो दोस्त बराबर शामिल रहे जो आरोपी को पूर्ण सहयोग करते रहे। इस दौरान दिसम्बर 2024 में जब युवती का गर्भ रुक गया था तो उसने गर्भनिरोधक गोली खिलाकर गर्भपात कराया। युवती 18 वर्ष पूर्ण कर बालिग हुई तो उसके कृत्यों का विरोध करने पर उसके माता पिता को जान से मारने की धमकी देकर उसके बनाये अंततरंग वीडियो को वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर अपने सहयोगियों के साथ 17 नवम्बर को उसको भागकर कटघोरा ले गया, वहां एक दिन होटल में रुके उसके बाद वे लोग उसे लेकर मोटर सायकल में बिलासपुर ले गए वहां 4 दिन किसी होटल में रहने के बाद उसे रायपुर ले गए। वहाँ आरोपी के 2 दोस्त ने किराए का रूम ले रखा था वहाँ 16-17 दिन रखा था और लगातार आरोपी दुष्कर्म करते रहा। जब उसके पिता व परिजन आरोपी युवक के घर पहुचकर दबाव बनाया तो वह 8 दिसम्बर को बिश्रामपुर में छोड़ कर भाग गया और थाना पुलिस में जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। पीड़िता ने बताया कि बिलासपुर में रहने के दौरान उसने झूठा विवाह का आडम्बर कर अपने गुनाह छुपाने के लिए फोटो भी बनाया है। फिलहाल पीड़िता छात्रा अपने माता पिता के साथ अजाक थाने पहुचकर लिखित शिकायत की जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता धारा 64(2)(m),अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(5)के साथ पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी अभी भी तमाम तरह की धमकी देकर पीड़िता पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन