ब्रेकिंग

17 वर्षीय किशोर ने 10 वर्षीय बच्चे के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, मामला दर्ज

शराबी पति की मारपीट से गर्भवती पत्नी का गर्भपात, सास ने थाने पहुंचकर कराई बेटे के खिलाफ FIR हुआ गिरफ्तार

वहाँ टॉवर पर चढ़ी आस: सूरजपुर में 3 घंटे चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रेमी पर अपराध दर्ज

सुरों के सरताज मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर आज: 'शाम-ए-रफी' में सजेगी यादों की महफिल, सूरजपुर में गूंजेंगे अमर नगमे

महबूब की बेरुखी से नाराज टावर पर चढ़ी प्रेमिका को उतारा गया,3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा!

सूचना

भालुओं का आतंक : शौच के लिए निकले ग्रामीण पर दो जंगली भालुओं का हमला

Rajesh Soni

Wed, Jun 17, 2026

​दो दिनों में दूसरी बड़ी घटना: क्षेत्र में भालुओं के हमले से अब तक 5 लोग घायल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत।

​सूरजपुर। जिले के वन परिक्षेत्र बिहारपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सपहा में वन्यजीवों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज सुबह शौच के लिए निकले एक ग्रामीण पर दो जंगली भालुओं ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार सपहा निवासी सुरेश कुमार केवट सुबह अपने घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए निकला था। उसी दौरान जंगल की दिशा से आए दो खूंखार भालुओं ने अचानक हमला बोल दिया। अप्रत्याशित हमले से बेबस सुरेश जमीन पर गिर गया और खुद को बचाने के लिए शोर मचाने लगा। ​उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर दौड़े। ग्रामीणों की भारी भीड़ और साहस को देखकर भालू पीड़ित को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले। आनन-फानन में लहूलुहान सुरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।

​दो दिन पहले भी हुआ था हमला, दहशत में ग्रामीण

​बिहारपुर वन परिक्षेत्र में वन्यजीवों और मानव के बीच द्वंद्व खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि महज दो दिन पहले भी इसी क्षेत्र में भालू के हमले से चार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 48 घंटे के भीतर लगातार हुई इस दूसरी वारदात से सपहा सहित आसपास के दर्जनों गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अब सुबह और शाम के वक्त घरों से बाहर निकलने में भी कतरा रहे हैं।

​वन विभाग की बढ़ी मुश्किलें

​बैक-टू-बैक हुई इन घटनाओं ने बिहारपुर वन अमले की चुनौतियों को दोगुना कर दिया है। ग्रामीण सुरक्षात्मक इंतजाम न होने से विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। अब देखना होगा कि वन्यप्राणियों को रिहायशी इलाकों में आने से रोकने और ग्रामीणों को सुरक्षा देने के लिए वन विभाग क्या ठोस कदम उठाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें