ब्रेकिंग

विपक्षी सांसदों पर कार्रवाई के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

सूरजपुर में 'प्रतिमा संदेश' अभियान का ऐतिहासिक शुभारंभ

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, तत्काल वृद्धि वापस लेने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

सूचना

पण्डो समाज : उदय कुमार पण्डो बने पण्डो समाज के 'प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष'

Pappu Jayswal

Fri, Nov 7, 2025

समाज का बोझ कम करने आधा दर्जन से अधिक लोगों को मिली नई जिम्मेदारी, लोगों में हर्ष का माहौल

सूरजपुर . पण्डो विशेष पिछड़ी जनजाति समाज के संगठन का पुनः विस्तार किया गया है। पण्डो समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए समाज के प्रदेश संरक्षक राजा राम पण्डो ने इसका जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक पण्डो जनजाति समाज कल्याण समिति का व्यापक विस्तार किया है। उदय कुमार पण्डो को प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष, मोहरलाल पण्डो, रामराज पण्डो, ठाकुर प्रसाद पण्डो, पवन साय पण्डो, श्यामलाल पण्डो को प्रदेश सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिला स्तर से सर्व रामप्यारे पण्डो जिला संगठन महामंत्री, रामभवन पण्डो जिला सचिव, सीताराम पण्डो जिला उपाध्यक्ष, कैलाश पण्डो ब्लॉक अध्यक्ष व राजेंद्र पण्डो को ब्लॉक सचिव का जिम्मेदारी दी गई है। रघुनाथनगर में पण्डो समाज का आम सभा आयोजित किया गया था जिसमें हजारों की संख्या में आए समाज के लोगों के बीच में इसका मनोनयन किया गया। इस दौरान समाज के प्रदेश संरक्षक राजाराम पण्डो, प्रदेश सचिव देवचंद राम पण्डो, संभागीय संरक्षक आगरसाय पण्डो संभागीय कार्यवाहक अध्यक्ष देवनारायण पण्डो, संभागीय उपाध्यक्ष राजकुमार पण्डो इत्यादि प्रमुख गण सहित लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें