जर्जर सड़क : का निर्माण कराने की मांग, विधायक से मिले ग्रामीणजन..
Rajesh Soni
Thu, Jan 15, 2026
सूरजपुर. जिले से महज 3 किमी की दुरी पर बसा हुआ ग्राम पंचायत देवीपुर -पम्पापुर का ऐसा मुख्य सडक मार्ग जो आजादी के बाद से आज तक सडक के नाम पर केवल डब्लूबीएम बनकर उदासीन ही पड़ा हुआ है. इस उदासीन सड़क की लम्बाई लगभग 3 किमी बताई जा रही है. गौरतलब है की इस सडक के किनारे एक बहुमूल्य, शिक्षित, टैक्सपेयर श्रेणी वाले एक घनी जनसंख्या निवास करता है तथा सैंकड़ो की संख्या में रोजाना इस सडक से लोगों का आवागमन होता है. चूँकि सदियों से यहाँ के लोगों के आवागमन का यही एक मुख्य मार्ग रहा है, फिर भी दो ग्राम पंचायतो के अधीनस्थ होने से इस सडक का विकास नहीं सका है. इस सडक का लगभग आठ सौ मीटर की लम्बाई ग्राम पंचायत पम्पापुर में और लगभग 2.2 किमी की लम्बाई ग्राम पंचायत देवीपुर में आता है. इस उदासीन सडक के जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण के लिए मतदाताओं के द्वारा कई बार ग्रामसभा के माध्यम से, जन दर्शन के माध्यम से, ग्रामसुराज/जनसुराज के माध्यम से विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा चूका है, फिर भी स्थिति आजतक जस का तस बना हुआ है. बरसात के दिनों में इस मुख्य सडक की दसा इतनी ख़राब हो जाति है की चार-पहिया वाहन छोड़िये साहब,दो पहिया सायकल भी सुचारु रुप से पार नहीं हो पाता है. यह इतने कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो जाता है की लोगों को सोचना पड़ता है की अपने जीवकोपार्जन हेतु अपने कार्य के लिए घर से बाहर निकले कैसे..?
दोनों पंचायत के ग्रामीणों ने मांग रखी
आज गुरुवार को विधायक भुलन सिंह मरावी से ग्राम पंचायत देवीपुर की वर्तमान उपसरपंच प्रमिला सिंह केराम के मार्गदर्शन में दोनों ग्राम पंचायत के सरपंच के साथ ग्रामीणों ने उनके निज निवास पर मुलाकात कर देवीपुर महामाया घुटरी चौक से कँवरपारा -साहूपारा होते हुए पम्पापुर तालाब चौक तक प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजनान्तर्गत 3 किमी सडक बनाने हेतु मांग की। जिस पर विधायक ने आश्वासन देते हुए कहा है की जल्द ही संबंधित विभाग के माध्यम से उक्त लोकेशन पर स्थित खस्ताहाल सडक का सर्वेक्षण का कार्य कराया जायेगा और जनहित में जो ठीक हो, जिस माध्यम से बन पड़े सडक बनाकर उदासीन सडक का नवनिर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य कराया जायेगा। इस दौरान रमन साहू , पम्पापुर सरपंच भागवत पैकरा, देवीपुर सरपंच अवध सिंह, शैलेन्द्र साहू समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन