ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

कारनामा : लकड़ी तस्करों का,SDM के फर्जी हस्ताक्षर से लकड़ी तस्करी, 3 गिरफ्तार

Rajesh Soni

Mon, Mar 23, 2026

सूरजपुर.  जिले में लकड़ी तस्करों का आतंक जारी है तस्करों ने एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से अनुज्ञा पत्र जारी कर बड़े पैमाने में लकड़ी तस्करी की जा रही है। हाल में मामला सामने आने पर SDM की शिकायत पर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।जिले में इन दिनों सुनियोजित तरीके से नीलगिरी लकड़ी की बेख़ौफ़ न केवल कटाई की जा रही बल्कि परिवहन भी किया जा रहा है।जिससे प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे है।जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत तिलसिंवा,पचिरा और बायपास चौक लटोरी क्षेत्र में लकड़ी तस्करी का अवैध कारोबार खुलेआम जारी है।  क्षेत्र में नीलगिरी की लकड़ी की अवैध कटाई और भंडारण बड़े पैमाने पर हो रहा है। रात-दिन ट्रैक्टरों के जरिए लकड़ी ढोई जा रही है, लेकिन वन विभाग और राजस्व अमले की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं दिख रही। स्थानीय लोगों के अनुसार पचिरा क्षेत्र में भारी मात्रा में लकड़ी का अवैध भंडारण किया गया है, जिसकी कई बार सूचना देने के बावजूद जांच तक नहीं की गई।ग्रामीणों का आरोप है कि लकड़ी तस्कर रस्सियों के सहारे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में ओवरलोड लकड़ी बांधकर बस्तियों और मुख्य सड़कों से बेखौफ गुजरते हैं। इससे न केवल कानून का उल्लंघन हो रहा है बल्कि किसी भी समय बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहता है।जिले में लकड़ी से लदे ट्रैक्टरों के कारण गंभीर घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। कुछ दिन पहले एक मॉडिफाई ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर एक शिक्षिका की मौत हो गई थी, वहीं अवैध लकड़ी ढुलाई में लगे एक मजदूर की भी जान जा चुकी है। शातिर तस्करों ने सूरजपुर एसडीएम शिवानी जायसवाल के फर्जी हस्ताक्षर से अनुज्ञा पत्र जारी कर न केवल लकड़ी काटी गई बल्कि उसका परिवहन भी किया जा रहा था।जिसे पकड़ा गया है।इस मामले में एसडीएम की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4)338,336,340 व 3 (5)के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी आजम खान,बृज नारायण साहू व राजेश यादव को गिरफ्तार किया है।

बताया गया इस फर्जीवाड़े का भंडाभोड़ तब हुआ जब रामानुजनगर से परिवहन के दौरान लकड़ी लोड ट्रक क्रमांक सीजी 12 बीबी 1429 को जांच के लिए वहां के एसडीएम ने रोका और दस्तावेज चेक किये तो बड़ी शान से इस फर्जी पत्र को चालक ने प्रस्तुत किया।पत्र की भाषा शैली पर एसडीएम को सन्देह हुआ तो उन्होंने इसकी तस्दीक कराई तो यह सामने आया कि यह फर्जी है।उक्त ट्रक को 15 टन लकड़ी के साथ रायपुर भेजा जा रहा था।इस फर्जी पत्र में लटोरी कसकेला के एक ग्रामीण के घर से 60 नग लकड़ी काटने की अनुमति का जिक्र है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें