: कांग्रेस सरकार की वादा ख़िलापी के खिलाप लोगो मे आक्रोश
Admin
Sun, Aug 15, 2021सचिन तायल
प्रतापपुर – अजादी के 75 वे पर्व के अवसर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने चार जिलो की घोषणा की है, जिसमे प्रतापपुर का नाम न होने से प्रतापपुर वासियो में आक्रोश भाजपा एवम नगरवासियों ने अग्रसेन चौक मे चक्काजाम कर कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव एवम प्रेमसाय सिंह से इस्तीफे की माँग की काँग्रेस के घोषणा पत्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रतापपुर को जिले बनाने का वादा किया था आज 15 अगस्त को चार जिले की घोषणा होने के बाद आज प्रतापपुर का नाम जिले में न होने से लोगो मे मायूसी छा गयी और कांग्रेस सरकार को लोगो ने जम कर कोसा और प्रतापपुर की जनता के साथ छलावा करने की बात कही और तत्काल इस्तीफा देने की माँग करने लगे
प्रतापपुर जिला की घोषणा जब तक नही हो जाती तब तक होगा उग्र आंदोलन
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संतोष लाल सिंह ने कहा कि जिस तरह कांग्रेसः सरकार के वादा ख़िलापी कर जनता को ठगा है ये कांग्रेस सरकार की नाकामी है सरकार को अपनी घोषणा पत्र के वादे को तत्काल अमल में लाना होगा आज 15 अगस्त को चार जिले की घोषणा होने के बाद प्रतापपूर् का नाम न होना दुर्भाग्यपूर्ण है अगर कांग्रेस सरकार द्वारा जब तक जिले की घोषणा नही होती है प्रतापपुर को जिले का दर्जा नही मिल जाता है हमलोग सभी राजनीतिक दल एवम व्यपरियो ग्रामवासी एक साथ मिल कर कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के लिए वृहद मीटिंग कर उग्रआंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगे !

जनता के साथ हो रहा छलावा सैकड़ो की संख्या में जुटे लोगो ने कांग्रेस सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई आज कांग्रेस शासन के लगभग तीन साल हो जाने के बाद भी आज तक प्रतापपुर को जिले का दर्जा न मिलने से आज चार जिले की घोषणा के बाद प्रतापपुर का नाम न होने से सभी दल के लोगो मे आक्रोश फुट पड़ा और कांग्रेस सरकार की वादा ख़िलापी के ख़िलाप जम कर आक्रोश देखने को मिला इस दौरान लाल संतोष सिह, सुनील गुप्ता, अक्षय तिवारी, प्रेमपाल अग्रवाल, अम्बिका जायसवाल, अजीत शरण सिह मुकेश तायल शिवशंकर जायसवाल गिरीश पटेल गुलाब मोहन तिवारी लाल बहादुर गुप्ता विक्रम नामदेव संदीप रजक रत्नेश जायसवाल काजू कश्यप सहीत भाजपा कार्यकर्ता एवम सैकड़ो की संख्या में नगरवासी एवम ग्रामवासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन