: गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट,, प्रशासन की निष्क्रियता के कारण नशे में धुत होकर चौक चौराहा पर भद्दी भद्दी गालियां,, नगर वासियों में आक्रोश.......
Admin
Sun, Sep 19, 2021रामानुजगंज ------------- बीते शनिवार के दिन सारे नियम कायदे कानून को ताक पर रख कर गणेश मूर्ति विसर्जन किया गया। मूर्ति विसर्जन में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के विपरीत 30 डेसिबल से साउंड ज्यादा रहा है अश्लील गीतों के साथ गणेश मूर्ति का विसर्जन किया गया। नशे में धुत होकर नवयुवक अश्लील गीतों में डांस करते हुए नगर के चौक चौराहों पर भद्दी भद्दी गालियां देते देखे गए इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कोई प्रशासनिक व्यवस्था की गई थी । जबकि गणेश विसर्जन के साथ पुलिस कर्मियों की मौजूदगी और चौक चौराहों पर आरक्षकों की तैनाती होना अति आवश्यक थी। वजह यही थी कि नगर के चांदनी चौक स्थित विसर्जन के दौरान दो गुटों में जबरदस्त झड़प हो गई । लोगों के द्वारा तेज आवाज में डीजे बजाते हुए नशे में धुत होकर सरेआम गाली गलौज करने पर नगर वासियों में काफी आक्रोश है और उपद्रवियों द्वारा एक होटल में भी तोड़फोड़ करने को लेकर कार्यवाही करने की मांग भी की गई है।। गौरतलब है कि पूरे देश में डीजे पर रोक है और रात्रि 8 बजे के बाद विसर्जन करना भी वर्जित है लेकिन प्रशासन की निष्क्रियता के कारण देर रात तक लोग नशे में धुत होकर सरेआम भद्दी भद्दी गालियां देते हुए गणेश विसर्जन किया गया वही सुप्रीम कोर्ट के लाख निर्देश के बाद भी तेज आवाज में एक दर्जन से ऊपर साउंड बॉक्स लगाकर डीजे संचालकों के द्वारा अश्लील गीत नगर के चौक चौराहों पर बजाया जा रहा है इनके लापरवाही के कारण नगर वासियों में काफी आक्रोश है डीजे के संचालन से घर मे रखें बर्तन तक हिल जा रहे थे यही नहीं लोगों के धड़कन भी तेज हो जा रही थी लेकिन इसे रोकने हेतु प्रशासन की एक भी अमला देखने को नहीं मिला। कई ह्रदय रोगी के लिए परेशानी का बड़ा सबक बन रहा है बीते 1 सप्ताह से हो रहे गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे का साउंड इतना तेज रह रहा है कि अब नगरवासी घबराने लगे हैं इस दौरान चांदनी चौक पर दो गुटों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई नशे में धुत लोगों की बढ़ते हुए मनोबल के कारण चौक पर स्थित एक होटल में तोड़फोड़ भी कर दी गई यदि उस वक्त प्रशासन तैनात रह तो शायद यह स्थिति नहीं होती। हालांकि लोगों के आपसी विवाद एवं होटल में तोड़फोड़ के बाद पुलिस पहुंची लेकिन अपने पेट्रोलिंग वाहन से नहीं उतरी । प्रशासन की निष्क्रियता के कारण नियम कायदों को ताक पर रखकर गणेश विसर्जन की जा रही है इसको लेकर नगर वासियों में खासा आक्रोश है।।
हुआ एफआईआर दर्ज------------- शनिवार के दिन गणेश विसर्जन के दौरान नगर के चांदनी चौक पर नशे में धुत होकर जहां एक होटल में तोड़फोड़ की गई वही दो गुटों में जबरदस्त भिड़ंत के बाद स्थानीय थाना में प्रार्थी शुभम केसरी के द्वारा अपराध पंजीबद्ध भी कराई गई । इस संबंध में पुलिस ने बताया कि गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों में लड़ाई हो गई और शुभम केसरी ने नगर के ही अनोज एक्का, सुशील दास, शुभम तिवारी, बैजू रवि सहित अन्य लोगों के विरुद्ध धारा 294, 506, 323 और 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध की गई है । पुलिस ने बताया कि फिलहाल आरोपी पकड़े नहीं गए हैं नगर के एक होटल में तोड़फोड़ और नशे में धुत होकर चौक चौराहों पर भद्दी भद्दी गालियां देने को लेकर नगरवासी काफी आक्रोशित है।।


विज्ञापन
विज्ञापन