ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

नन्हीं आन्या ने 'खुली आंखों के न्याय' से जगाई नई उम्मीद, बनीं प्रतियोगिता की सिरमौर

पुतला जलाया पुलिस घेरा तोड़ कलेक्ट्रेट में घुसे कार्यकर्ता, गांधी प्रतिमा के सामने गरजे

निर्वाचित पत्नी बनीं मूकदर्शक, पति ने खा ली सरपंच पद की शपथ

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

सूचना

: ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मे बिना काम किये फर्जी तरीके से राशि आहरण करने पर लोकपाल से सिकायत

Admin

Mon, Jan 14, 2019

सूरजपुर  क्षेत्रीय विधायक के गृह ग्राम से लगे ग्राम पंचायत भुवनेश्वरपुर में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का बहुत ही बुरा हाल है। यहां हाई स्कूल खेल मैदान के समतलीकरण कार्य के लिए स्वीकृत राशि में से 5.16 लाख का फर्जी तरीके से आहरण कर लिया गया है। बिना काम किए राशि आहरण कर लेने की शिकायत जिले के लोकपाल के समक्ष की गई है।
गौरतलब है कि रामानुजनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भुनेश्वरपुर द्वारा मनरेगा मद से स्वीकृत हाई स्कूल मैदान समतलीकरण कार्य के लिए आवंटित एवं स्वीकृत राशि के बंदरबांट किए जाने की शिकायत क्षेत्र के लोकपाल से की गई है। लोकपाल गोरेलाल राजवाड़े ने इस शिकायत की जांच के लिए तकनीकी सहायक बलदाऊ प्रसाद साहू और रोजगार सहायक संतोष कुमार पात्रे को दस्तावेज के साथ तलब किया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि हाई स्कूल मैदान का समतलीकरण कार्य नहीं किया गया है। वर्षो से खेल मैदान की हालत पूर्व की भांति ही बनी हुई है लेकिन पंचायत द्वारा इसके एवज में बिना कोई काम कराएं 5,16,826 रूपए का आहरण फर्जी तरीके से कर लिया गया है। इसकी जांच और कार्रवाई के लिए लोकपाल को आवेदन दिया गया है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें