: पंडो जनजाति के मौत की खबर के बीच कलेक्टर इंद्रजीत खुद कर रहे हैं मानिटरिंग........
Admin
Sat, Sep 18, 2021बैजनाथ केशरी

रामानुजगंज-------- रामचंद्रपुर विकासखंड के विशेष संरक्षित पंडो जनजाति बाहुल गांव में पंडो जनजाति के लोगों की हो रही मौत की खबरों के बीच कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल के द्वारा खुद लगातार उन क्षेत्रों की मॉनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाकर स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है, स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर दस्तक भी दे रही है। वही अब पंडो बाहुल्य वाले 39 गांव में राजस्व विभाग के द्वारा पटवारियो की भी ड्यूटी राजस्व संबंधी कार्य के तत्काल निपटारे एवं समस्याओं का आकलन करने के लिए लगाया गया है जो अब घर-घर तक पहुंचना प्रारंभ कर दिए हैं।
गौरतलब है कि पंडो जनजाति के लोगों में जागरूकता के अभाव में जहां बीमारी से मौत होने की खबरें आ रही है वहीं अब प्रशासन घर घर तक पहुंचने की मुहिम शुरू कर चुका है वहीं गांव गांव में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जा रहे हैं जिसकी मानिटरिंग खुद कलेक्टर कर रहे हैं वहीं अनुभागीय अधिकारियों को भी लगातार क्षेत्र का दौरा करने का निर्देश दिया है। एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर पटवारियों की ड्यूटी पंडो बाहुल्य गांव में राजस्व संबंधी समस्याओं के तत्काल निवारण एवं समस्याओं के आकलन के लिए लगाई गई है अब विभाग के लोग घर-घर तक पहुंच कर नामांतरण बंटवारा ऋण पुस्तिका जाति निवास आय प्रमाण पत्र से संबंधित कार्य को पूरा कर रहे हैं साथ ही साथ समस्याओं का भी जायजा ले रहे हैं एवं उसे हल करने की पहल भी शुरू हो गई है।
शत प्रतिशत लोगों के बनवाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड……… एसडीएम अभिषेक गुप्ता ने बताया कि विशेष संरक्षित पंडो जनजाति के लोगों को शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ दिलाए जाने के लिए पहल शुरू कर दी गई है वहीं शत प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनवाए जा रहे हैं।
कलेक्टर भी लगातार पंडो जनजाति के लोगों तक पहुंच कर समस्या समझने एवं हल करने का प्रयास कर रहे हैं….. कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल जहां विशेष संरक्षित पंडो जनजाति के लोगों की आ रही मौत की खबरों के बीच खुद पूरे क्षेत्र की मानिटरिंग कर रहे हैं एवं आवश्यक दिशा निर्देश स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को दे रहे हैं वही लगातार इन क्षेत्रों का दौरा भी कर समस्या समझने एवं हल करने का प्रयास कर रहे हैं।
कलेक्टर पहुंचे पंडो जनजाति के लोगों के बीच….. कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रावल पंडो बाहुल्य गांव में खुद जा रहे हैं एवं पंडो जनजाति के लोगों की समस्याओं को समझने एवं उसे हल करने की पहल भी कर रहे हैं श्री चंद्रवाल पंडो जनजाति के लोगों के बीच जन जागरूकता फैलाने का भी कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा बीमार होने की स्थिति में तत्काल स्वास्थ्य केंद्र तक जाने व झाड़-फूंक से दूर रहने की भी बात समझाई जा रही है।
इस संबंध में कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने कहा कि विशेष संरक्षित पंडो जनजाति बाहुल्य गांवों में हमारा स्वास्थ्य अमला घर-घर तक जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रहा है वहीं स्वास्थ्य जांच हेतु शिविर भी लगाए जा रहे हैं। श्री चंद्रवाल ने बताया कि शत प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जा रहे हैं वही बीमार होने की स्थिति में स्वास्थ्य केंद्रों तक ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जा रही है साथ ही साथ डॉक्टर की भी व्यवस्था कर रहे हैं। स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ विशेष संरक्षित पंडो जनजाति बाहुल्य गांव में अन्य समस्याओं को लेकर भी हमारा फोकस है राजस्व विभाग की टीम भी घर-घर जाकर राजस्व संबंधित समस्याओं का निपटारा करेंगे वहीं अन्य जो समस्याएं आएंगी उसे तत्काल हल करने की पहल प्रारंभ कर दी गई है श्री चंद्रवाल ने बताया कि कहीं-कहीं लाइट की समस्या भी आई उसे तत्काल दूर किया जाएगा विशेष संरक्षित पंडो जनजाति के लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का भी कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन