ब्रेकिंग

नन्हीं आन्या ने 'खुली आंखों के न्याय' से जगाई नई उम्मीद, बनीं प्रतियोगिता की सिरमौर

पुतला जलाया पुलिस घेरा तोड़ कलेक्ट्रेट में घुसे कार्यकर्ता, गांधी प्रतिमा के सामने गरजे

निर्वाचित पत्नी बनीं मूकदर्शक, पति ने खा ली सरपंच पद की शपथ

मोहब्बत में मिली नाकामी तो झोंका तेज़ाब, 3 महीने की साज़िश, 'कथित' आशिक़ और उसका साज़िंदार दोस्त दोनों सलाख़ों के पीछे

ABVP की रैली में तपती धूप में झोंके गए स्कूली बच्चे, NSUI ने खोला मोर्चा,DEO के निलंबन पर अड़ा संगठन

सूचना

: राजधानी पुलिस इन दिनों खुश है, जानिए क्यों और क्या है वजह?

Admin

Fri, May 25, 2018
रायपुर। राजधानी में लगातार हो रही वारदातों से परेशान पुलिस को अब थोड़ी सी राहत महसूस हो रही है. पिछले कुछ दिनों से राजधानी में कोई बड़ी वारदात नहीं हुई है. अधिकारी इसके पीछे शहर में चलाए जा रहे अभियान को श्रेय दे रहे हैं.
जिसके तहत शहर की सभी आउटर कॉलोनियों में दबिश देकर बड़ी संख्या में संदेहियों को हिरासत में लिया गया. अभियान के दौरान शहर के सभी थानों और लाइन में मौजूद पुलिस बल को अल सुबह आउटर कॉलोनियों में रवाना कर अधिकारियों के नेतृत्व में कॉलोनी के प्रत्येक घर में दबिश देकर वहां रह रहे लोगों की जानकारियां खंगाला गया.
इस अभियान के दौरान पुलिस ने 15 हजार से ज्यादा मकानों की तलाशी लेकर 2 हजार से ज्यादा लोगों को अभी तक हिरासत में ले चुकी है. इस दौरान पुलिस ने अवैध हथियार और गाड़ियां भी बरामद की और ऐसे लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ ही प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई भी की गई. इस पूरे अभियान में पुलिस ने मकान मालिकों के साथ ही किराए में रहने वाले लोगों को थाने में आवक-जावक की सूचना देने के लिए चेताया भी गया था. वहीं हिरासत में लिए गए लोगों के आपराधिक रिकार्ड भी खंगाले गए.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें