ब्रेकिंग

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत!

बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

सूचना

: स्कुलो में मनाया जा रहा शाला प्रवेश उत्सव...

Admin

Fri, Jun 30, 2023

सूरजपुर. इन दिनों जिले के स्कुलो में शाला प्रवेश उत्सव  जोरशोर से मनाया जा रहा है जिससे ज्यादा से ज्यादा बच्चे शिक्षा से जुड़ सके. स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवापारा सूरजपुर में सत्र 2023-24 हेतु प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष के.के. अग्रवाल, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बी.आर.सी. मनोज मण्डल, एस.एम.डी.सी. अध्यक्ष चन्द्रभूषण मिश्रा, प्राचार्य मनोज झा, प्राथमिक प्रधानपाठक अजीत गुप्ता, माध्यमिक प्रधान पाठक नीतू गुप्ता, डॉ. बृजभूषण मिश्रा एवं स्कूल समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

डुमरिया संकुल केन्द्र के चार विद्यालय में शाला प्रवेशोत्सव...

संकुल केंद्र डुमरिया 02 अंतर्गत 4 विद्यालयों प्राथमिक शाला पर्री, प्राथमिक शाला नमदगिरी, माध्यमिक शाला पर्री एवं माध्यमिक शाला नमदगिरी में शाला प्रवेश उत्सव एवं त्रैमासिक विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती की पूजा एवं वंदना से की गई। इसके पश्चात संस्था प्रमुखों द्वारा विशेष त्रैमासिक विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक के एजेंडों की जानकारी विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं पालकों को दी गई। विद्यालय प्रबंधन समिति बैठक पश्चात् नवप्रवेशी छात्रों को तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर, पुस्तक, कॉपी एवम गणवेश वितरण कर प्रवेशोत्सव मनाया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री प्रवेशोत्सव संदेश-मुख्यमंत्री की पाती का वाचन किया गया एवं शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, कॉपी वितरण, गणवेश वितरण, मध्यान्ह भोजन योजना, छात्रवृत्ति योजना एवं 9वीं की छात्राओं के लिए सरस्वती सायकल योजना आदि की जानकारी देकर छात्रों को नियमित उपस्थित रहकर अध्ययन करने को प्रेरित किया गया। संस्था प्रमुखों द्वारा शाला प्रवेशोत्सव की प्रासंगिकता एवं छात्र जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विद्यालयों के विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों द्वारा छात्रों को नियमित उपस्थित रहकर अध्ययन करने को प्रेरित किया गया। विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार दुबे द्वारा शिक्षको तथा छात्रों की नियमित उपस्थिति, शिक्षक-पालक जवाबदेही एवं छात्र जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधिगण, पंच, सरपंच, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष, सदस्य, संकुल डुमरिया प्राचार्य श्रीमती अंजू पैकरा, माध्यमिक शाला नमदगिरी प्रधान पाठक श्रीमती तारा लकड़ा, प्रा. शाला नमदगिरी प्रधानपाठक श्रीमती सावित्री राजवाड़े, माध्यमिक शाला पर्री प्रभारी प्रधानपाठक श्रीमती वर्षा मिश्रा, प्रा. शाला पर्री प्रधानपाठक श्रीमती रेनू त्रिपाठी, सीएसी डुमरिया 02 शिवचन्द साहू, पालकगण एवं नवप्रवेशी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवापारा में ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित...

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवापारा सूरजपुर (छ.ग.) में सत्र 2023-24 निम्नानुसार रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किया जाता है जिसमें रिक्त सीट 2 री, 01 सीट, 3 रीं 02 सीट, 4 थीं 04 सीट, 06 वीं 02 सीट, 09 वीं 01 सीट, 11वीं गणित में 23 सीट, 11वीं वाणिज्य में 34 सीट रिक्त है। अभिभावक विद्यालय से प्रवेश आवेदन प्राप्त कर ऑफलाइन आवेदन 30 जून 2023 से 03 जुलाई 2023 तक जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। 05 जुलाई 2023 को पात्र, अपात्र सूची जारी किया जाएगा एवं पात्र विद्यार्थियों का लॉटरी के माध्यम से 06 जुलाई 2023 को चयन किया जाएगा। लॉटरी में चयन उपरान्त दस्तावेज प्रवेश हेतु निर्धारित प्रारूप आवेदन में विद्यालय से प्राप्त करें, छात्र का जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, छात्र के बैंक पासबुक की छायाप्रति, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति, निवास एवं आय प्रमाण-पत्र, बी.पी.एल. वर्ग से चयनित छात्र बी. पी.एल. प्रमाण-पत्र, अन्त्योदय कार्ड की आवश्यकता होगी. चयनित छात्रों का आवश्यक दस्तावेज विद्यालय में 10 जुलाई 2023 तक जमा करते हुए अपना प्रवेश सुनिश्चित करेंगे। निर्धारित तिथि तक विद्यालय में प्रवेश नहीं लिये जाने पर उसका चयन स्वतः निरस्त माना जाएगा एवं प्रतिक्षा सूची से छात्रों का चयन किया जाएगा

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें