ब्रेकिंग

भास्करपारा कोल खदान में भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों में आई दरारें, दहशत का माहौल

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत!

बढ़ती महंगाई और ईंधन के दामों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

सूचना

: भैयाथान के जनपद सभा कक्ष में मंगलवार को सामान्य सभा की बैठक हुई संपन्न...

Admin

Tue, May 31, 2022

संदीप पाल

भैयाथान। भैयाथान के स्थानीय जनपद सभा कक्ष में मंगलवार को सामान्य सभा की बैठक आहूत की गई।बैठक में ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यो की समीक्षा की गई।व गौठान के विकास कार्य हेतु आवश्यक संसाधनों की तत्काल व्यवस्था करने को कहा गया।

    मिली जानकारी के अनुसार सामान्य सभा की बैठक में जहां विकास कार्यों की समीक्षा की गई।जिसमें जनपद उपाध्यक्ष विधात्री अखिलेश प्रताप सिंह ने बैठक में लंबित पेंशन के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया। जिससे 189 लाभार्थियों को लाभ मिल सकेगा।वही ग्राम अधिनापुर में 4 वर्ष से अपूर्ण अतिरिक्त कक्ष के निर्माण पर जनपद उपाध्यक्ष ने नाराजगी जताई।जिसपर अधिकारियों ने शीघ्र पूर्ण कराने की बात कही गई।

गौठान समिति की आज तक नहीं हुई बैठक

उपाध्यक्ष श्रीमती सिंह ने शासन की महत्वाकांक्षी योजना गौठान समिति का आज तक एक भी बैठक नही होने पर चिंता जाहिर की उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि ऐसे में शासन की महत्वपूर्ण योजना का सफल क्रियान्वयन कैसे हो पायेगा।जिसपर मौजूद सम्बंधित अधिकारी को तत्काल बैठक कराने के निर्देश उन्होंने दिए।वही 15 वें वित्त योजना अंतर्गत पंचायतों में लग रहे हाई माक्स लाईट पर तत्काल रोक लगाने व दूसरे एजेंसी से क्रय करने को कहा है।

 तो वही दूसरी ओर जनपद सदस्यों ने कई अधिकारियों के कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए।बैठक में जनपद सदस्य गनपत पाटिल ने पूछा कि जब पीएम आवास योजना की प्रथम क़िस्त 40 हजार रुपए हितग्राहियों के खाते में आने के बाद राशि आहरण कर आवास का निर्माण नही कराया तो जनपद से उनके नाम नोटिस जारी कर दिया जाता है। लेकिन इसी कार्यालय से 14 वें वित्त की लाखों की राशि ग्राम पंचायत सिरसी के पूर्व सरपंच के द्वारा गबन किया गया तो उसके विरुद्ध कोई नोटिस जारी क्यो नही किया गया।जिसपर अधिकारियों ने चुप्पी साध ली।

जनपद सदस्य अभय प्रताप सिंह ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओ के पूर्व में हुए नियुक्ति के सम्बंध में सवाल उठाया तो मौजूद सुपरवाइजर ने जानकारी नही होने की बात कही।वही कृषि विभाग को समितियों में खाद की समुचित भंडारण समय पर करने की बात कही।इस बैठक में जनपद के समस्त जनपद सदस्य सहित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें