ब्रेकिंग

‘अर्नब’ के बाद ‘अक्वान’ की बारिश से खेतों में धान भीगा, किसानों की चिंता बढ़ी

शावक की मौत के बाद 11 बचे; सैकड़ों किसानों की फसलें चौपट

जल-जंगल-जमीन की आंच से गरमाई प्रेमनगर नगर पंचायत की कांटेदार सियासत

फिर भी मेडिकल बिलों के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे शिक्षक, जांच की मांग

सूरजपुर में काली साड़ी पहनकर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी महिलाएं, पोषण व्यवस्था पूरी तरह ठप!

सूचना

चांदनी बिहारपुर पर दो चक्रवातों की मार : ‘अर्नब’ के बाद ‘अक्वान’ की बारिश से खेतों में धान भीगा, किसानों की चिंता बढ़ी

Subhas Gupta

Fri, Nov 20, 2026

बिहारपुर। सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में शुक्रवार को चक्रवात ‘अक्वान’ के असर से सुबह से शाम तक रुक-रुककर हुई बारिश ने अचानक ठंड बढ़ा दी, जिससे ग्रामीण दिनभर अलाव तापते दिखे, वहीं बेमौसम बरसात ने अन्नदाताओं की चिंता एक बार फिर गहरा दी है। इससे पहले अक्टूबर में चक्रवात ‘अर्नब’ की तेज बारिश ने भी क्षेत्र में खड़ी और कटी धान की फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया था, और किसान उस मार से पूरी तरह उबर भी नहीं पाए थे कि नवंबर में ‘अक्वान’ के प्रभाव से दोबारा शुरू हुई बारिश के कारण कई खेतों में पानी भर गया तथा कटकर पड़ी धान की फसल भीगने लगी है, जबकि कई स्थानों पर फसल अब भी खड़ी है। यदि बारिश का यह सिलसिला जारी रहा तो खेतों में पड़ी धान के सड़ने, अंकुरित होने और गुणवत्ता खराब होने के साथ-साथ सब्जी की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचने का खतरा है, जिससे बीज, खाद और मजदूरी की लागत लगाने वाले किसानों की मेहनत पर पानी फिर सकता है। अक्टूबर की बारिश से हुए नुकसान की अब तक ठोस भरपाई न होने के बीच लगातार दो चक्रवातों के असर से घिरे किसानों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से मांग की है कि प्रभावित गांवों में तत्काल सर्वे कराकर पिछली और मौजूदा बारिश से हुई क्षति का आकलन किया जाए तथा पात्र किसानों को शीघ्र मुआवजा व राहत प्रदान की जाए, अन्यथा क्षेत्र के किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें