ब्रेकिंग

‘अर्नब’ के बाद ‘अक्वान’ की बारिश से खेतों में धान भीगा, किसानों की चिंता बढ़ी

शावक की मौत के बाद 11 बचे; सैकड़ों किसानों की फसलें चौपट

जल-जंगल-जमीन की आंच से गरमाई प्रेमनगर नगर पंचायत की कांटेदार सियासत

फिर भी मेडिकल बिलों के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे शिक्षक, जांच की मांग

सूरजपुर में काली साड़ी पहनकर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी महिलाएं, पोषण व्यवस्था पूरी तरह ठप!

सूचना

चांदनी बिहारपुर वनांचल में हाथियों का आतंक जारी : शावक की मौत के बाद 11 बचे; सैकड़ों किसानों की फसलें चौपट

Subhas Gupta

Fri, Nov 20, 2026

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर वनांचल क्षेत्र में पिछले करीब दो महीनों से 12 जंगली हाथियों के दल की लगातार मौजूदगी ग्रामीणों और किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है, हालांकि लगभग एक सप्ताह पहले गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के पार्क परिक्षेत्र अंतर्गत जंगल में एक शावक का शव मिलने के बाद अब इस दल में 11 हाथी शेष बचे हैं। वर्तमान में हाथियों का यह झुंड राष्ट्रीय उद्यान के पार्क परिक्षेत्र के तहत छतरंग के आसपास के जंगलों में विचरण कर रहा है, जिससे शावक की मौत के बाद हाथियों के व्यवहार और संभावित आवाजाही को लेकर स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। हाथियों के लंबे समय तक क्षेत्र में बने रहने का सबसे गंभीर असर खेती पर पड़ा है, जहां अब तक सैकड़ों किसानों की तैयार खड़ी धान सहित अन्य फसलों को हाथियों ने खाकर व पैरों से रौंदकर चौपट कर दिया है। फसल कटाई के अहम दौर में हुए इस नुकसान से किसानों की मेहनत पर पानी फिरने के साथ ही उनके सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है, वहीं जंगल से लगे गांवों के ग्रामीणों को खेतों व वनांचल की ओर आवाजाही में खासी एहतियात बरतनी पड़ रही है क्योंकि उन्हें अंदेशा है कि झुंड कभी भी आबादी वाले इलाकों का रुख कर सकता है। लगातार फसल बर्बादी और खतरे के बीच ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि हाथियों की लोकेशन और मूवमेंट पर सघन नजर रखकर आसपास के गांवों को समय पर अलर्ट किया जाए, साथ ही प्रभावित किसानों के खेतों का शीघ्र मौके पर सर्वे कराकर नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि पहाड़ी और वनांचल क्षेत्र में आजीविका व सुरक्षा की इस गंभीर चुनौती से राहत मिल सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें