ब्रेकिंग

अदालत का ऐतिहासिक फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप साहू समेत 3 को मृत्युदंड; एक को आजीवन कारावास

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रदेशव्यापी विरोध, 30 अक्टूबर को राजधानी में महारैली की चेतावनी

नन्हीं आन्या ने 'खुली आंखों के न्याय' से जगाई नई उम्मीद, बनीं प्रतियोगिता की सिरमौर

पुतला जलाया पुलिस घेरा तोड़ कलेक्ट्रेट में घुसे कार्यकर्ता, गांधी प्रतिमा के सामने गरजे

निर्वाचित पत्नी बनीं मूकदर्शक, पति ने खा ली सरपंच पद की शपथ

सूचना

: नशीली इंजेक्शन के जखीरा के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार, विश्रामपुर पुलिस की कार्यवाही


सचिन तायल

प्रतापपुर विश्रामपुर में लगातार मुखबीर सूचना प्राप्त हो रही थी कि क्षेत्र में नशे का कारोबार कुछ लोगों के द्वारा कर नवयुवकों को नशा के गिरफ्त में डालने का कार्य किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं सीएसपी डी.के.सिंह के मार्गदर्शन में लगातार निगाह रखी जा रही थी।
    गत् 11 अप्रैल को थाना प्रभारी विश्रामपुर कपिल देव पाण्डेय को मुखबीर से सूचना मिली एक मैरून कत्थे रंग के होण्डा एक्टीवा स्कूटी में दो व्यक्ति भारी मात्रा में नशीली मादक उत्तेजक दवाईयां बिक्री करने हेतु अम्बिकापुर से विश्रामपुर कालोनी की ओर आने वाले है जिसकी सूचना से पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री जी.एस.जायसवाल को अवगत कराए जाने पर उन्होंने पुलिस टीम को घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए। एएसपी हरीश राठौर व सीएसपी डी.के.सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विश्रामपुर कपिलदेव पाण्डेय ने मुखबीर सूचना के अनुसार मंगतराम चैक विश्रामपुर के पास अम्बिकापुर की ओर से आ रही मैरून कत्थे रंग के होण्डा एक्टीवा स्कूली क्रमांक सीजी 15 सीडब्ल्यू 7953 को रोककर स्कूटी में सवार व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर स्कूटी चालक अपना नाम अपूर्व मेहता पिता विपिन किशोर मेहता उम्र 30 वर्ष साकिन जोड़ापीपल अम्बिकापुर तथा स्कूटी के पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम जसपाल सिंह उर्फ गोल्डी सिंह पिता बलप्रीत सिंह उम्र 38 वर्ष साकिन गुदरी चैक अम्बिकापुर बताया। अपूर्व मेहता के कब्जे से एक मैरून कत्थे रंग के होण्डा स्कूटी के डिग्गी में एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में रखा नशीली मादक उत्तेजक दवाई रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 52 नग एवं एविल इंजेक्शन 52 नग कीमत 26 हजार रूपये तथा जसपाल सिंह उर्फ गोल्डी के कब्जे से रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 48 नग एवं एविल इंजेक्शन 48 नग कीमत 24 हजार रूपये का जप्त किया गया। नशीली इंजेक्शन परिवहन में प्रयुक्त किए गए होण्डा स्कूली भी जप्त की गई। दोनों आरोपियों के विरूद्व धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्रामपुर कपिल देव पाण्डेय, प्रधान आरक्षक इन्द्रजीत सिंह, आनंद सिंह, आरक्षक उदय सिंह, अखिलेश पाण्डेय, संदीप शर्मा, अजय सिंह, राजकुमार सिंह एवं ताराचंद यादव सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें