ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

योगाभ्यास : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को योगाभ्यास...

Pappu Jayswal

Wed, Jun 18, 2025

सूरजपुर.  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2025) के अवसर पर जिले में 15 से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान जिले के विभिन्न स्थलों पर योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज रंगमंच सूरजपुर में आयोजित सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम में कलेक्टर एस. जयवर्धन ने भी सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले की विभिन्न परियोजनाओं और सेक्टरों में आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए विशेष योग अभ्यास सत्र आयोजित किए गए।परियोजना सिलफिली के अंतर्गत सेक्टर करवा में आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को सरल योगासन सिखाए गए। इसी तरह, परियोजना प्रतापपुर के सेक्टर धरमपुर, मानी एवं सोनगरा में भी बच्चों को योग के महत्व की जानकारी देते हुए योगाभ्यास कराया गया।रामानुजनगर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में भी बच्चों को योग सत्रों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। इन सत्रों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योगासनों की विधियों से परिचित हुए। इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य बच्चों में योग के प्रति रुचि विकसित करना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनके मानसिक एवं शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करना रहा। उल्लेखनीय है कि जिलेभर में योग सप्ताह के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें