ब्रेकिंग

घर में लगी आग, जिंदा जला पूर्व सचिव,हुई मौत.

कोयले की खदान में घुसकर केबल तार चोरी के मामले में 7 गिरफ्तार..

9 आरोपी गिरफ्तार,चोरी के शक पर गंजा कर जुलूस निकालने पर

चोरी के शक पर युवक को गंजा कर जूते की माला पहनाकर गांव में जुलूस निकाला!

पत्रकार पर हाथ उठाना पड़ा भारी, कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित

सूचना

: छः माह से फरार आरोपी को पटना पुलिस ने फिल्मी अंदाज मे पकडा

Admin

Thu, Aug 2, 2018
शमरोज खान कोरिया/बैकुण्ठपुर- कोरिया जिले के पटना पुलिस थाना प्रभारी आनंद सोनी के नेतृत्व में सफलता के नित नए आयाम गढ़ रही है। ताजा प्रकरण में पटना पुलिस ने 6 माह से फरार बलात्कार के आरोपी को फिल्मी स्टाइल में जीपीएस सिस्टम की मदद से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। इस पूरे प्रकरण में मिली जानकारी के अनुसार प्राथिया मधुलता निवासी कोचिला के द्वारा पटना थाना में 3 फरवरी को आरोपी महेश कुमार कोचिला के विरुद्ध भादवि की धारा 376, 294 के तहत रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। चूंकि आरोपी पेशे से ड्राइवर था, इसलिए वह घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके कई ठिकानों पर छापे मारे। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला इसके बाद थाना प्रभारी आनंद सोनी को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि आरोपी अदानी माइंस में अपना नाम बदलकर ट्रक ड्राइविंग का काम कर रहा है। जिसके बाद थाना प्रभारी आनंद सोनी अदानी के माइंस पहुंचे। जहां उन्होंने वहां के मैनेजर को आरोपी की फोटो दिखाकर पूछताछ की। सोनी ने मैनेजर को विश्वास में लेकर किस ट्रेलर में वह आरोपी चलता है। इसकी जानकारी आनंद सोनी ने निकाल ली, चूंकि अडानी की सभी ट्रकों में जीपीएस सिस्टम लगा रहता है। इसलिए पुलिस ने ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 2336 को जीपीएस के माध्यम से ट्रैक करना आरंभ कर दिया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को उदयपुर जा रही ट्रेलर को रुकवा कर बीच रास्ते में आरोपी बलात्कारी को गिरफ्तार कर लिया। पटना पुलिस की कार्यवाही वाकई काबिले तारीफ है, की उसने आधुनिक तकनीक फिल्मी स्टाइल में आरोपी को धर दबोचा।